बदायूं: बारिश में गिरी दीवार, मलबे में दबकर बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। तेज बरसात के चलते कच्ची दीवार ढहने से घर से बाहर जा रही छह वर्षीय बच्ची की मलबे में दब गई। चीख-पुकार पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े और मलबे को हटाकर बच्ची को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से …

बदायूं, अमृत विचार। तेज बरसात के चलते कच्ची दीवार ढहने से घर से बाहर जा रही छह वर्षीय बच्ची की मलबे में दब गई। चीख-पुकार पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े और मलबे को हटाकर बच्ची को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। हादसे के बाद मृतका के परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।

रविवार को फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव तखौरा में तेज बारिश के चलते कच्चे घरों की दीवारों में दरारें आ गईं। इसी दौरान गांव निवासी ओमवीर की छह वर्षीय पुत्री अंशु घर से बाहर शौच को जा रही थी। वह जैसे ही रास्ते में पड़ोसी रोशनलाल के घेर के करीब पहुंची, वैसे ही घेर की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इससे पहले अंशु संभल पाती कि वह दीवार के मलबे में दब गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने मलबे को हटाया तब तक अंशु के परिजन भी वहां पहुंच गए। मलबे को हटाने के बाद बच्ची को बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

ये भी पढ़ें- बदायूं: युवक की चाकू से गोदकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

 

संबंधित समाचार