इटावा : भरथना पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर बदमाश, चोरी की दो बाइक की बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भरथना/ इटावा, अमृत विचार। भरथना कोतवाली पुलिस को बीती रात करीब पौने 12 बजे एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस मुखवर की सूचना पर दो शातिर बदमाशों को एक तमंचा,एक चाकू,दो जिंदा कारतूस,चोरी की दो मोटरसाइकिल,फर्जी नम्बर प्लेटो के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। भरथना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के०एल०पटेल ने बताया वरिष्ठ …

भरथना/ इटावा, अमृत विचार। भरथना कोतवाली पुलिस को बीती रात करीब पौने 12 बजे एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस मुखवर की सूचना पर दो शातिर बदमाशों को एक तमंचा,एक चाकू,दो जिंदा कारतूस,चोरी की दो मोटरसाइकिल,फर्जी नम्बर प्लेटो के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है।

भरथना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के०एल०पटेल ने बताया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर लगातार चलाये जा रहे अभियान के तहत बीती शनिवार की रात्रि पुलिसक्षेत्राधिकारी विजय सिंह के निर्देशन में उनके साथ उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह,नितिन कुमार,कांस्टेबल राहुल यादव व अरविन्द कुमार आदि पुलिस बल इटावा-कन्नौज हाईवे स्थित ग्राम वहारपुर चौराहा पर रात्रि चैकिंग अभियान चला रहे थे। इसी बीच मुखवर की सूचना पर चौराहा से करीव दस मीटर की दूरी पर दिखे दो सन्दिग्ध बाइक सबारों को पुलिस ने रोकने का इसारा किया जिसपर बाइक सबार पुलिस चैकिंग देख कुछ दूरी पर ही रुक गए और भागने की कोशिश करने लगे जिस पर मौजूद पुलिस पार्टी ने दोनो को मौके पर ही दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए दौनो शातिर बदमाश है जिनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केई मुकदमे पहले से दर्ज है। पुलिस ने बताया पकड़े गए बदमाश अनीस उर्फ अनस पुत्र जमील निबासी पुरवा रावत सहार बेला जनपद औरैया व विवेक यादव पुत्र राज कुमार यादव निबासी नगला हरराय बसरेहर इटावा को चोरी की एक एक मोटरसाइकिल जिसमे एक अपाचे जो दो दिन पूर्व ही भरथना की भारतीय स्टेट बैंक के बराबर बाली गली से दिन दहाड़े चोरी की थी,व एक एच एफ डिलैक्स काली जो पिछले दो माह पूर्व मैनपुरी से चोरी की गई थी के अलावा पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक 315 बोर तमंचा,एक चाकू दो जिंदा कारतूस दो फर्जी नम्बर प्लेट भी बरामद करने का दावा किया है।

यह भी पढ़ें –अमरोहा गोवंश मौत मामला: गोशाला पहुंचे डीएम ने जाना गायों के स्वास्थ्य का हाल, दिए दिशा निर्देश

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज