गोरखपुर : पुजारी ने नशीले पदार्थ बेचने का किया विरोध, दबंगों ने मारपीट कर किया घायल
गोरखपुर, अमृत विचार। पीपीगंज इलाके के कल्यानपुर स्थित माता बाईसी देवी मंदिर के इर्द गिर्द गांजा व अन्य नशीला पदार्थ बेचने वालों का विरोध करना मंदिर के पुजारी को इस कदर महंगा पड़ा कि उसे दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुजारी की शिकायत पर पीपीगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी …
गोरखपुर, अमृत विचार। पीपीगंज इलाके के कल्यानपुर स्थित माता बाईसी देवी मंदिर के इर्द गिर्द गांजा व अन्य नशीला पदार्थ बेचने वालों का विरोध करना मंदिर के पुजारी को इस कदर महंगा पड़ा कि उसे दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुजारी की शिकायत पर पीपीगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार पीपीगंज क्षेत्र के कल्यानपुर गांव के सीवान में माता बाईसी देवी के मंदिर की देखभाल हिरामन करते रहे हैं। विगत दस माह से मंदिर पर दो नए पुजारी राजाराम और बाल किशन भी रहते है। आरोप है कि उक्त दोनों पुजारी अपने अन्य सहयोगियों से मंदिर के आसपास गांजा भांग व अन्य मादक पदार्थ बिक्री करवाते हैं। जिसकी जानकारी होने पर हीरामन ने इसका विरोध किया।पुजारी हिरामन की दखलंदाजी से परेशान दोनों नए पुजारियों ने पहले तो उन्हें जानबूझकर आंख बंद किये रखने की सलाह दी। किन्तु जब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी तो बौखलाए दोनों पुजारियों ने अपने सहयोगियों के साथ बीती रात सोते समय हीरामन से मारपीट किया और चेहरे पर कोई ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया।जिससे पुजारी का चेहरा और आंख झुलस गई।
रविवार सुबह पुजारी ने कुछ ग्रामीणों के साथ पीपीगंज थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की तो पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजवाया। एसओ पीपीगंज दुर्गेश सिंह ने बताया कि पुजारी का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया जा रहा है।जांच के बाद ही मालूम होगा कि चेहरे पर एसिड फेका गया है या कुछ और, फ़िलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें –खटीमा: लोहियाहेड में बिजली लाइन में गिरा पेड़, कई क्षेत्रों में दिनभर बिजली गुल
