बदायूं: सड़कों पर कांवड़ियों का हुजूम, कछला घाट पर आस्था का सैलाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। सावन के चौथे यानि आखिरी सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों में जबरदस्त जोश है। रविवार सुबह से लेकर शाम तक बरेली-मथुरा हाईवे पर कांवड़ियों का रेला चलता रहा। डीजे पर बजते भजनों की धुन कांवड़ियां नाचते गाते चलते नजर आए, जिससे पूरा माहौल भोले मय हो गया। उधर, कछला गंगा …

बदायूं, अमृत विचार। सावन के चौथे यानि आखिरी सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों में जबरदस्त जोश है। रविवार सुबह से लेकर शाम तक बरेली-मथुरा हाईवे पर कांवड़ियों का रेला चलता रहा। डीजे पर बजते भजनों की धुन कांवड़ियां नाचते गाते चलते नजर आए, जिससे पूरा माहौल भोले मय हो गया। उधर, कछला गंगा घाट तक रविवार को लाखों की संख्या में कांवड़ियों की भीड़ जुटी। जहां कांवड़ियों ने गंगा स्नान के बाद पूजा अर्चना की। रविवार को जिले में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया।

कांवड़ यात्रा पहले भी होती रहीं हैं, लेकिन इस साल सड़कों पर कांवड़ियों की जो भीड़ नजर आई इससे पहले कभी नहीं रही। इस साल कांवड़ियों में जो जोश रहा इससे पहले कभी नजर नहीं आया। अबकी सावन में शुरूआत से लेकर अब तक सड़कों पर कांवड़िया ही कांवड़िया नजर आते रहे। चारो ओर से बम-बम भोले के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। सावन को आखिरी रविवार को कांवड़ियों में जोश और भर गया। शनिवार को सारी रात कांवड़ियों की भीड़ चलती रही।

रविवार को भोर होने के साथ भीड़ बढ़ती चली गई। फिर तो शाम तक सड़कों पर कांवड़ियों का रेला चलता रहा। शहर में कांवड़ियों की वजह से नवादा, दातागंज तिराहा, इंद्रा चौक, पुलिस लाइन चौराहा, कचहरी तिराहा, लाल पुल पर जाम की स्थिति बनी रही। चूंकि जगह-जगह पुलिस तैनात रही, लेकिन वजह से बड़ी समस्या सामने नहीं आई। कांवड़ियों के साथ चले रहे हर डीजे और हर कावंड पर तिरंगा लहरता नजर आया। कछला गंगा घाट कांवड़ियों के आने जाने का सिलसिला देर रात तक चला। कावंड़ियों की भीड़ की वजह से सड़कें केसरिया रंग में नजर आ रही थीं।

सावन का आखिरी सोमवार आज, शिवालयों में जुटेगी भक्तों की भीड़
सावन के आखिरी सोमवार को जिले भर के शिवालयों में भक्तों की जबरदस्त भीड़ उमड़ेगी। इसको लेकर शहर के प्रमुख मंदिर बिरुआ बाड़ी, गौरी शंकर और लाला हर प्रसाद मंदिर में देर रात तक तैयारी चलती रही। उधर, रविववार को भी मंदिरों के कपाट खुलने के साथ जयकारे गूंजने लगे। भक्तों ने फल, फूल, मिष्ठान, बेलपत्ती, धतूरा आदि चढ़ाकर भोलेनाथ की आराधना की। सोमवार को होने वाली भीड़ के मददेनजर शिवालयों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीसी टीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: बारिश में गिरी दीवार, मलबे में दबकर बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव