हरदोई : अज़ादारों ने मेडिकल कालेज में किया रक्तदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार । ‘खून से चिराग़-ए-दीन जलाया हुसैन ने,रस्म-ए-वफा को खूब निभाया हुसैन ने,खुद को तो एक बूंद न मिल सकी लेकिन,कर्बला को खून पिलाया हुसैन ने’। अज़ादारों ने कर्बला के इसी मंज़र को याद करते हुए आठ मोहर्रम को अपने खून का सदका (दान) दिया। मेडिकल कालेज की ब्लड बैंक में अज़ादारो की …

हरदोई, अमृत विचार । ‘खून से चिराग़-ए-दीन जलाया हुसैन ने,रस्म-ए-वफा को खूब निभाया हुसैन ने,खुद को तो एक बूंद न मिल सकी लेकिन,कर्बला को खून पिलाया हुसैन ने’। अज़ादारों ने कर्बला के इसी मंज़र को याद करते हुए आठ मोहर्रम को अपने खून का सदका (दान) दिया। मेडिकल कालेज की ब्लड बैंक में अज़ादारो की काफी भीड़ रही।

मेडिकल कालेज ( ज़िला अस्पताल) की ब्लड बैंक में रविवार को ग़म-ए-हुसैनियो ने कर्बला की जंग को याद में अपने खून का पुरसा दिया। ब्लड बैंक के टेक्निशियन अकील खां ने बताया कि ब्लड देने वालों में गुड्डन पुत्री अस्करी मेंहदी आब्दी,हैदर अली पुत्र अज़हर अली,कमर अब्बास पुत्र मज़हर अब्बास,वली हैदर मिर्ज़ा पुत्र हैदर मिर्ज़ा,फिरोज़ हैदर पुत्र इकराम हैदर, आमिर पुत्र अज़हर अली,डेज़ी मतीन पुत्री मतीनुद्दीन,कनीज़ फातिमा पत्नी फज़ल अहमद,फूल मिर्ज़ा पुत्र मिर्ज़ा शाहिद, रिज़वान हैदर पुत्र हैदर मिर्ज़ा,गज़ाला पुत्री अज़हर अली,कसीम फातिमा पुत्री इकराम हैदर,शानू यूसुफ पुत्र हिफाज़त हुसैन,काशिफ पुत्र लईक,शादाब हैदर पुत्र इकराम हैदर और जान पुत्र इरशाद अली शामिल हुए। टेक्निशियन अकील खां की टीम में अमन त्रिपाठी,आकाश वर्मा, राजीव कुमार व सुनील कुमार शामिल थे।

यह भी पढ़ें – मुरादाबाद: जेल में कैदी की संदिग्ध हालात में मौत, जेल प्रशासन मौन

संबंधित समाचार