Masoom Sawaal Controversy: फिल्म ‘मासूम सवाल’ के निर्माता-निर्देशक के एफआईआर दर्ज, पोस्टर को लेकर भड़के लोग
गाजियाबाद। महिलाओं की माहवारी पर आधारित फिल्म मासूम सवाल के पोस्टर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पोस्टर पर भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर लगाने पर हिंदू राष्ट्र नवनिर्माण सेना के संस्थापक अमित राठौर ने आपत्ति दर्ज कराई है। फिल्म के डायरेक्टर पर हिंदू भावनाएं आहत पहुंचाने का आरोप लगा है। फिल्म के निर्माताओं और …
गाजियाबाद। महिलाओं की माहवारी पर आधारित फिल्म मासूम सवाल के पोस्टर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पोस्टर पर भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर लगाने पर हिंदू राष्ट्र नवनिर्माण सेना के संस्थापक अमित राठौर ने आपत्ति दर्ज कराई है। फिल्म के डायरेक्टर पर हिंदू भावनाएं आहत पहुंचाने का आरोप लगा है। फिल्म के निर्माताओं और निर्देशक संतोष उपाध्याय पर गाजियाबाद के एक पुलिस थाने में धार्मिक भावना आहत करने के आरोप में एफआईआर हुई।
गाजियाबाद जिले की पुलिस ने सेनेटरी पैड पर भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर के चलते ये फिल्म विवादों में आई है। पुलिस के अनुसार हिंदू राष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित राठौर द्वारा की गई शिकायतों के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। साहिबाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) स्वतंत्र सिंह ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
निर्देशक ने किया था मांफी मांगने से इनकार
हाल ही में संतोष उपाध्याय ने इस विवाद को लेकर एक हिंदी न्यूज चैनल से खास बातचीत की थी। इस बातचीत में संतोष उपाध्याय ने कहा था कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। उनका कहना था कि भले ही फांसी पर चढ़ा दिया जाए, लेकिन वे मांफी नहीं मांगेंगे।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ : राहुल गांधी के खिलाफ गलत खबर चलाने का आरोप, चैनल पर एफआईआर दर्ज कराने थाने जा रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी
