हिमाचल में सरकार बनी तो 300 यूनिट मुफ्त बिजली व 1500 रु प्रति माह देगी कांग्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला। हिमाचल प्रदेश में विधनसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव चल दिया है। कांग्रेस ने कहा है कि यदि हिमाचल प्रदेश में उसकी सरकार बनी तो घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और गरीब महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जाएगी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के हिमाचल …

शिमला। हिमाचल प्रदेश में विधनसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव चल दिया है। कांग्रेस ने कहा है कि यदि हिमाचल प्रदेश में उसकी सरकार बनी तो घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और गरीब महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जाएगी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश के मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने सोमवार को यह घोषणा की।

भूपेश बघेल ने कहा कांग्रेस सरकार बनने के 10 दिन के अंदर ओपीएस यानी ओल्‍ड पेंशन स्‍कीम लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार एनपीएस कर्मचारियों का जमा शेयर वासप नहीं लौटाती तो कांग्रेस ओपीएस  की बहाली के लिए लड़ाई लड़ेगी। प्रदेश के पांच लाख नौजवानों को रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में स्टार्टअप के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा। सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 680 करोड़ की ब्याज मुक्त राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।

गौरतलब है कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर 10 दिनों के भीतर पुरानी पेंशन योजना को लागू कर दिया गया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने यहां शिमला में मीडिया को संबोधित करते हुए यह घोषणाएं कीं।

धनराशि की उपलब्धता के बारे में पूछे जाने पर बघेल ने कहा कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वादों को पूरा करने के लिए राज्य के बजट में उपयुक्त प्रावधान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन वादों को पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा, जो जल्द ही जारी किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में संभवत: दिसंबर महीने में चुनाव होंगे।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- मोदी सरकार के खिलाफ भी ‘करो या मरो’ आंदोलन करने की जरूरत

संबंधित समाचार