Commonwealth Games 2022 : शरत कमल और निकहत जरीन होंगे क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय ध्वजवाहक, देखें मेडल विनर्स की पूरी लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बर्मिंघम। इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आज (8 अगस्त) आखिरी दिन है। आज ही इन खेलों का समापन हो जाएगा और क्लोजिंग सेरेमनी भी कराई जाएगी। इस क्लोजिंग सेरेमनी में एक बार फिर सभी देशों के नए ध्वजवाहक होंगे। क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की तरफ से टेबल टेनिस स्टार …

बर्मिंघम। इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आज (8 अगस्त) आखिरी दिन है। आज ही इन खेलों का समापन हो जाएगा और क्लोजिंग सेरेमनी भी कराई जाएगी। इस क्लोजिंग सेरेमनी में एक बार फिर सभी देशों के नए ध्वजवाहक होंगे। क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की तरफ से टेबल टेनिस स्टार शरत कमल और महिला बॉक्सर निकहत जरीन होंगी। इस बार ओपनिंग सेरेमनी में बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ध्वजवाहक रहे थे।

भारतीय दल प्रमुख राजेश भंडारी ने कहा, ‘निकहत जरीन और शरत कमल क्लोजिंग सेरेमनी में भारत के ध्वजवाहक होंगे। बता दें कि इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सर निकहत जरीन ने गोल्ड मेडल जीता है। निकहत ने 48-50 किलो फ्लाइवेट के फाइनल में नॉर्दन आयरलैंड की कार्ली एमसी नाउल को 5-0 से हराया था। 40 वर्षीय शरत ने इन खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया और कुल चार पदक अपने नाम किए। उन्होंने पुरुष टीम और मिश्रित टीम में स्वर्ण पदक जबकि पुरुष युगल में रजत पदक हासिल किया। उन्हें अभी पुरुष एकल के स्वर्ण पदक मैच में खेलना है। दूसरी तरफ जरीन ने महिलाओं के 50 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।

भारत के पदक विजेता

20 गोल्ड– मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट, नवीन, भाविना (पैरा टेबल टेनिस), नीतू घंघास, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निकहत जरीन, शरत कमल-श्रीजा अकुला, पीवी सिंधू, लक्ष्य सेन।

15 सिल्वर- संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अब्दुल्ला अबूबकर, शरत और साथियान, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बॉक्सर सागर अहलावत।

22 ब्रॉन्ज– गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार, अन्नू रानी, सौरव घोषाल-दीपिका, किदांबी श्रीकांत, त्रिषा-गायत्री।

ये बी पढ़ें : CWG 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स में पीवी सिंधु ने भारत को दिलाया 19वां गोल्ड, फाइनल में कनाडाई खिलाड़ी को हराया

 

संबंधित समाचार