अयोध्या : प्राधिकरण बोर्ड के सदस्यों ने मंडलायुक्त से की बैठक बुलाने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या विकास प्राधिकरण की कारस्तानियों को लेकर बोर्ड के सदस्यों ने तत्काल बैठक बुलाने की मांग की है। इसे लेकर सोमवार को बोर्ड के सदस्यों ने प्राधिकरण के अध्यक्ष व मंडलायुक्त नवदीप रिनवा से मुलाकात की और उन्हें सारी गतिविधियों से अवगत कराते हुए पत्र भी सौंपा है। बोर्ड के सदस्य परमानंद …

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या विकास प्राधिकरण की कारस्तानियों को लेकर बोर्ड के सदस्यों ने तत्काल बैठक बुलाने की मांग की है। इसे लेकर सोमवार को बोर्ड के सदस्यों ने प्राधिकरण के अध्यक्ष व मंडलायुक्त नवदीप रिनवा से मुलाकात की और उन्हें सारी गतिविधियों से अवगत कराते हुए पत्र भी सौंपा है।

बोर्ड के सदस्य परमानंद मिश्र व कमलेश श्रीवास्तव ने मंडलायुक्त नवदीप रिनवा से कहा कि प्राधिकरण की अवैध प्लाटिंग व कॉलोनाइजर्स की 40 नामों की सूची वायरल हो रही है, जिसमें भाजपा के जनप्रतिनिधियों का नाम भी है और भाजपा के सहादतगंज में नवनिर्मित कार्यालय का उल्लेख है। हमारे पास इन कालोनियों के सैकड़ों लोग आए जो अपने मकान का स्वीकृत मानचित्र दिखाकर कहने लगे कि वे अवसादग्रस्त हो गए हैं। इस सूची से यह प्रतीत हो रहा है कि प्राधिकरण के कुछ अधिकारी सरकार और बोर्ड की नीतियों व निर्णयों के विपरीत कार्य कर रहे हैं और इससे अयोध्या की जनसामान्य की भावनायें व भाजपा के जनप्रतिनिधियों की छवि और प्राधिकरण की कार्यशैली पर संदेह उत्पन्न हो गया है।

ऐसे में बोर्ड के सदस्य के नाते हमें लगता है कि अयोध्या विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक तुरंत बुलायी जाय और सारे विषय व बिन्दुओं पर चर्चा हो। साथ ही जिन कालोनियों में मानचित्र स्वीकृत है, इस आधार पर स्वीकृत मानचित्र वाले कालोनियों अध्ययन किया जाय।

यह भी पढ़ें –सावन के अंतिम सोमवार को भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने किया हिंदू संगठनों का स्वागत

संबंधित समाचार