बरेली: दिव्यांग बच्चों के लिए उपस्कर व उपकरण मापन कैम्प का हुआ आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी के प्रांगण में दिव्यांग बच्चों को प्राप्त होने वाले विभिन्न प्रकार के उपकरण के लिए उपस्कर एवं उपकरण मापन कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती को पुष्प अर्पित व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान जिला समन्वयक शिल्पी श्रीवास्तव और जनपद के सभी …

बरेली,अमृत विचार। सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी के प्रांगण में दिव्यांग बच्चों को प्राप्त होने वाले विभिन्न प्रकार के उपकरण के लिए उपस्कर एवं उपकरण मापन कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती को पुष्प अर्पित व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान जिला समन्वयक शिल्पी श्रीवास्तव और जनपद के सभी विकासखंड में तैनात स्पेशल एजूकेटर मौजूद रहें।

एलिम्को टीम कानपुर द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग जनपद बरेली के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों का मापन किया गया। आगे की प्रक्रिया में चिन्हित एवं सत्यापित बच्चों की सूची जिला स्तर पर प्रेषित की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी अमन गुप्ता ने बताया कि 17 अक्टूबर को इन बच्चों को उपकरण वितरित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें – बरेली: बीजेपी निकालेगी विशाल तिरंगा यात्रा, तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

संबंधित समाचार