बदायूं: दहेज के लिए महिला से मारपीट, आठ पर रिपोर्ट दर्ज
बदायूं,अमृत विचार। शादी में पांच लाख रुपये करने के बाद भी ससुरालियों ने महिला से दो लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि पति ने गला दबाकर महिला को जान से मारने की कोशिश की। पीड़ित महिला ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर थाना उघैती में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट …
बदायूं,अमृत विचार। शादी में पांच लाख रुपये करने के बाद भी ससुरालियों ने महिला से दो लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि पति ने गला दबाकर महिला को जान से मारने की कोशिश की। पीड़ित महिला ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर थाना उघैती में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना उघैती क्षेत्र के गांव सरवरपुर निभैरा निवासी रूपवती पुत्री जगदीश ने एसएसपी से शिकायत करके बताया कि 4 मई 2021 को उनकी शादी गांव महानगर निवासी रवेंद्र वर्मा उर्फ रवि पुत्र विजेंद्र से हुई थी। शादी में पांच लाख खर्च किए थे। ससुराली और कुछ रिश्तेदार दहेज से संतुष्ट नहीं थे। अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
दहेज के लिए रूपवती से मारपीट करते हैं। पति, सास और ससुर कहते हैं कि दो लाख रुपये लेकर आए तभी घर में रखेंगे। वर्ना मारकर जला देंगे। मायके वालों को पता तक नहीं चलेगा। रूपवती ने कहा कि उनके पिता पर बहुत जिम्मेदारी हैं। वह रुपये नहीं दे पाएंगे। इतने में पति रवेंद्र वर्मा ने रूपवती का गला दबा दिया।
सास और ससुर ने पेट में लात मारी। रूपवती को घर से निकाल दिया। रूपवती की शिकायत पर एसएसपी ने थाना पुलिस को निर्देशित किया। जिसके अनुपालन में थाना उघैती में रवेंद्र, सास कमला, ससुर विजेंद्र पुत्र होतीलाल, उपेंद्र, सतेंद्र, प्रीति, रामकली, राम प्रवेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें- बदायूं: सावन के आखिरी सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
