बदायूं: अंर्तजनपदीय चोर गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार
बदायूं/उझानी, अमृत विचार। कुछ महीनों से जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। एसएसपी ने चोरी का खुलासा करने का आदेश दिया है। जिसके अनुपालन में थानों की पुलिस और एसओजी लगी है। रविवार को कोतवाली उझानी पुलिस और एसओजी को बड़ी सफलता मिली है। अंर्तजनपदीय चोर गिरोह का खुलासा कर दिया है। गिरोह के …
बदायूं/उझानी, अमृत विचार। कुछ महीनों से जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। एसएसपी ने चोरी का खुलासा करने का आदेश दिया है। जिसके अनुपालन में थानों की पुलिस और एसओजी लगी है। रविवार को कोतवाली उझानी पुलिस और एसओजी को बड़ी सफलता मिली है। अंर्तजनपदीय चोर गिरोह का खुलासा कर दिया है। गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जबकि एक आरोपी भाग निकला। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक तमंचा, कारतूस, चोरी में प्रयुक्त वाहन, चोरी के आभूषण व सामान बरामद किया है। एसएसपी ने घटना का अनावरण व सामान की बरामदगी करने वाली टीम को नकद पुरस्कार की घोषणा की है।
कोतवाली उझानी क्षेत्र के गांव बसोमा में 17 जून की रात जोरावर साहू पुत्र कुंदनलाल के घर में चोरी हुई थी। रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने कोतवाली उझानी पुलिस के अलावा एसओजी टीम को जल्द खुलासा करके बरामदगी करने का निर्देश दिया था। पुलिस और एसओजी लगातार निगरानी बनाए थी। रविवार को एसओजी को मुखबिर ने चोर गिरोह के सदस्यों के बारे में जानकारी दी।
रविवार को संयुक्त टीम ने दो आरोपी जिला हाथरस के थाना सिकंदरऊ क्षेत्र के गांव नोरथा निवासी अमरजीत पुत्र राम निवास और कोतवाली उझानी क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज निवासी इंतियाज अहमद पुत्र मुख्तियार को गिरफ्तार किया जबकि उनका एक और साथी उझानी निवासी प्रदीप उर्फ पंडित भाग निकला। आरोपियों के पास से तीन जोड़ी पायल, एक तगड़ी, चार अंगूठी, एक टीका, सात जोड़ी बिछुआ व चांदी के आठ सिक्के, एक मोबाइल, 20 हजार रुपये, तमंचा व एक कारतूस, एक चाकू और चोरी में प्रयुक्त एक टेंपो यूपी 24 टी 6832 बरामद कर लिया। भागे हुए आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान और स्वॉट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक धर्वेंद्र सिंह रहे।
दिन में रेकी और रात में करते थे चोरी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग संगठित गिरोह चलाते हैं। दिन में बड़े घरों की रेकी करते हैं और रात के समय चोरी करते हैं। इस दौरान दो लोग घर के भीतर जाते हैं और एक सदस्य टेंपो लेकर घर के बाहर खड़ा रहता है। बाहर की गतिविधियों पर नजर रखता है। घर से चोरी करने के बाद वह टेंपो से सामान लेकर भाग जाते हैं। चोरी में मिले सामान को आपस में बराबर-बराबर बांट लेते हैं। गिरोह में लगभग डेढ़ महीने पहले भी बसोमा में चोरी करने के अलावा जिला कासगंज में भी चोरी कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें- बदायूं: दहेज के लिए महिला से मारपीट, आठ पर रिपोर्ट दर्ज
