लखनऊ : “तीन दिन के अंदर योगी को बम से उड़ा दूंगा”…जानें किसने दी धमकी
लखनऊ। पूरा प्रदेश आजादी का 75वां साल पूरा होने पर अमृत महोत्सव के जश्न में सराबोर है। तो वहीं स्वतंत्रता दिवस को लेकर वीवीआईपी लोगों की सुरक्षा काफी मजबूत कर दी गई। इन सबके बीच एक ऐसा मामला आया है। जिसके बाद पुलिस महकमें में हड़म्प मच गया है। बता दें कि बीते 02 अगस्त …
लखनऊ। पूरा प्रदेश आजादी का 75वां साल पूरा होने पर अमृत महोत्सव के जश्न में सराबोर है। तो वहीं स्वतंत्रता दिवस को लेकर वीवीआईपी लोगों की सुरक्षा काफी मजबूत कर दी गई। इन सबके बीच एक ऐसा मामला आया है। जिसके बाद पुलिस महकमें में हड़म्प मच गया है।
बता दें कि बीते 02 अगस्त को पुलिस कंट्रोल रूम-112 के व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज आया था। जिसमें लिखा था कि मैं सीएम योगी को तीन दिन के भीतर अंदर बम से उड़ा दूंगा”। इस मैसेज की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया और 112 मुख्यालय के ऑपरेशन कमांडर सुभाष कुमार की शिकायत पर सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली पुलिस ने धमकी देने वाले यूर्जस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बता दें कि बीते 02 अगस्त को पुलिस कंट्रोल रूम 112 के व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज आया था। जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ को तीन दिन के भीतर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। यह सूचना विभाग के आलाधिकारियों को हुई तो पुलिस की सक्रियता बढ़ाई हुई। बता दें कि सर्विलांस की मदद से पता चला कि पुलिस कंट्रोल रूम 112 के व्हाट्सएप नंबर पर शाहिद खान नाम के यूर्जस ने सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी है।
मामले को संज्ञान में लेते हुए सुरक्षा विभाग की सभी टीमों को सूचना देने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। इस सम्बन्ध में सुशांत गोल्फ सिटी प्रभारी शैलेंद्र गिरी ने बताया कि धमकी भरा मैसेज आने पर 112 मुख्यालय के ऑपरेशन कमांडर सुभाष कुमार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
साइबर क्राइम सेल की मदद से भी उसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी 04 फरवरी को ‘लेडी डॉन’ नामक ट्विटर अकाउंट से सीएम योगी पर जानलेवा हमले की धमकी दी गई थी। तफ्तीश के दौरान पता चला कि जिसने यह ट्वीट कर धमकी दी थी, वह फिरोजाबाद जनपद निवासी सोनू है। जो मौजूदा समय में आगरा की जेल में बंद है। बता दें कि सोनू ने अपने ट्वीट में हापुड़ पुलिस को भी टैग किया था।
यह भी पढ़ें-: सिद्धारमैया,कुमारस्वामी,नाइक समेत 12 लोगों को मिली जान से मारने की धमकी, जानें पूरा मामला
