हरदोई : मंत्री नितिन अग्रवाल ने सरकारी स्कूलों को दी 25 लाख की सौगात, जुटाई जाएंगी यह सुविधाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार । सरकारी स्कूलों में ज़मीन पर बैठ कर पढ़ाई करने वाले बच्चों को हाईटेक बनाने के लिए सदर विधायक व आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने अपनी निधि से 25 लाख रुपए देने को मंज़ूरी दे दी है। इसके लिए उन्होंने सीडीओ आकांक्षा राना को चिट्ठी लिखी है। हरदोई सदर के विधायक और …

हरदोई, अमृत विचार । सरकारी स्कूलों में ज़मीन पर बैठ कर पढ़ाई करने वाले बच्चों को हाईटेक बनाने के लिए सदर विधायक व आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने अपनी निधि से 25 लाख रुपए देने को मंज़ूरी दे दी है। इसके लिए उन्होंने सीडीओ आकांक्षा राना को चिट्ठी लिखी है।

हरदोई सदर के विधायक और सूबे के आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अपनी निधि से 25 लाख रुपए की सौगात दी है। अग्रवाल ने सीडीओ आकांक्षा राना को भेजी चिट्ठी में कहा है कि उनकी विधायक निधि से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर खरीदा जाएगा।

नितिन अग्रवाल की विधायक निधि से बावन,हरियावां,सुरसा और टड़ियावां ब्लाक के 23 स्कूलों के 3500 बच्चों के लिए फर्नीचर दिया जाएगा। अग्रवाल अपने 41 वें जन्मदिन पर बच्चों को अपनी सौगात से नवाज़ेगे।सदर विधायक नितिन अग्रवाल का इस तरह के फैसले की हर तरफ तारीफें हो रहीं हैं। बताते चलें कि सदर विधायक श्री अग्रवाल इससे पहले भी स्कूली बच्चों को अपनी निधि से 10 लाख की सौगात दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें –बरेली: गोद लिए आंगनबाड़ी केंद्रों की परखें स्थिति, डीएम ने दिए निर्देश

संबंधित समाचार