शाहजहांपुर: कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, जमकर हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, शाहजहांपुर। जलालाबाद क्षेत्र में साेमवार की देर शाम करीब आठ बजे कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार दंपति घायल हो गए। इसी बीच घायलों की मदद को कार सवार ने कांवड़ियों के वाहन को रोका तो कांवड़िया भड़क गए और कार सवार लोगों की पिटाई कर दी। मामला थाने पहुंचा …

अमृत विचार, शाहजहांपुर। जलालाबाद क्षेत्र में साेमवार की देर शाम करीब आठ बजे कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार दंपति घायल हो गए। इसी बीच घायलों की मदद को कार सवार ने कांवड़ियों के वाहन को रोका तो कांवड़िया भड़क गए और कार सवार लोगों की पिटाई कर दी। मामला थाने पहुंचा तो यहां कांवड़ियों ने रोड जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया।

मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव बिरिया मकरंदपुर निवासी शिव भक्त जलाभिषेक के लिए जल भरने फर्रुखाबाद जा रहे थे, जैसे ही गांव सराय साधो के पास पहुंचे, तभी सामने से बाइक से मुनीश पुत्र ओमप्रकाश अपनी पत्नी रजनी को लेकर आ गए। बाइक कांवड़ियों के ट्रैक्टर से टक्करा गई, जिसमें मुनेश गंभीर जख्मी हो गया, उसी वक्त घटना स्थल पर एक कार दिल्ली जा रही थी, वह आ गई। उसमें कार स्वामी सोनेलाल उसकी पत्नी पूनम देवी और उसकी सास गुड्डी देवी तथा उनके दो साथी देवेश व संतोष सवार थे।

इन लोगों ने अपनी कार ट्रैक्टर के आगे लगा कर कांवड़ियों को रोका। बाइक वालों की हमदर्दी में कांवड़ियों को रोकना उन्हें महंगा पड़ गया। कांवड़ियों ने कार में सवार लोगों को पीट दिया और जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगो को थाने चलने को कहा, सभी कांवड़ियों ने थाने के आगे रोड जाम लगा कर हंगामा करना शुरू कर दिया।

बमुश्किल कोतवाल जय शंकर सिंह ने मामले को शांत किया। कार चालक की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट कर कार को क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पिटाई में घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कार को बुरी तरह तोड़ दिया, उसमें सवार महिलाओं सहित सभी के चोटे आई हैं।

संबंधित समाचार