महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार, दोनों गुट के 18 मंत्रियों ने ली शपथ, लिस्ट जारी
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पद की शपथ लेने के 41 दिन बाद अपने दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार आज यानी मंगलवार को किया। सबसे पहले BJP के 5 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा के 9 नेता और एकनाथ शिंदे खेमे के 9 नेता आज मुंबई में राज्य मंत्रिमंडल विस्तार में …
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पद की शपथ लेने के 41 दिन बाद अपने दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार आज यानी मंगलवार को किया। सबसे पहले BJP के 5 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा के 9 नेता और एकनाथ शिंदे खेमे के 9 नेता आज मुंबई में राज्य मंत्रिमंडल विस्तार में शपथ ली। मंत्रिमंडल में किसी भी महिला को शामिल नहीं किया गया है।
महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार समारोह संपन्न हो गया है। सभी 18 मंत्रियों ने शपथ ले ली है। ये सभी मंत्री कैबिनेट स्तर के होंगे। बता दें कि शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
इसके साथ ही महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या अब 20 हो गयी है, जो अधिकतम 43 सदस्यों की संख्या से आधी से भी कम है। राज्यपाल बी एस कोश्यारी ने मंत्रियों को पद की शपथ दिलायी। शपथ लेने वाले मंत्रियों में शिंदे गुट और भाजपा के नौ-नौ सदस्य शामिल हैं।
शिंदे के एक सहायक ने बताया कि किसी राज्य मंत्री ने आज शपथ नहीं ली। बाद में फिर मंत्रिमंडल विस्तार होगा। भाजपा ने मुंबई से लोढा को शामिल किया है जबकि शिंदे गुट ने वहां से किसी विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया। मुंबई महानगरपालिका के चुनाव इस साल होने हैं।

विधायकों ने इस क्रम से मंत्रिपद की शपथ ली
भाजपा (9)
राधाकृष्ण विखे पाटील (भाजपा), शिर्डी से विधायक
सुधीर मुनगंटीवार (भाजपा), बल्लारपुर से विधायक
चंद्रकांत पाटील (भाजपा), पुणे जिले की कोथरुड से विधायक
विजयकुमार गावित (भाजपा), नंदूरबार सीट से विधायक
गिरीश महाजन (भाजपा), / जामनेर से विधायक
मंगल प्रभात लोढा (भाजपा) / मुंबई की मलबार हिल सीट से विधायक
सुरेश खाडे (भाजपा), (दलित ), मिरज सीट से विधायक
रवींद्र चव्हाण (भाजपा), / डोंबिवली सीट से विधायक
अतुल सावे (भाजपा) / औरंगाबाद (पूर्व) सीट से विधायक
शिंदे गुट (9)
गुलाबराव पाटील (शिंदे गुट), जलगांव ग्रामीण से विधायक
दादा भुसे (शिंदे गुट), मालेगांव बाह्य सीट से विधायक
संजय राठोड (शिंदे गुट), दिग्रज सीट से विधायक
संदीपान भुमरे (शिंदे गुट), पैठण सीट से विधायक
उदय सामंत (शिंदे गुट), रत्नागिरी सीट से विधायक
तानाजी सावंत (शिंदे गुट), परांडा सीट से विधायक
अब्दुल सत्तार (शिंदे गुट), शिल्लोड सीट से विधायक
दीपक केसरकर (शिंदे गुट), कोंकण की सावंतवाडी सीट से विधायक
शंभुराज देसाई (शिंदे गुट) / सातारा जिले की पाटण सीट से विधायक
ये भी पढ़ें- बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम, BJP के सभी 16 मंत्री राजभवन जाकर अपना इस्तीफा राज्यपाल को देंगे
