अयोध्या: सरयू नदी का जल स्तर बढ़ने से फसलें डूबीं, चारे का संकट गहराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार/अयोध्या। सरयू नदी में हो रही जल वृद्धि से फसलें डूब रही हैं, जिससे जानवरों के चारे का संकट खड़ा हो गया है। कछार के गांव के लोग बाढ़ को लेकर भयभीत हैं और अपने उचित ठिकाने की तलाश करने लगे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के मूड़ाडीहा, सलेमपुर, उरदहवा, पिपरी संग्राम, पूरे चेतन में बाढ़ …

पूराबाजार/अयोध्या। सरयू नदी में हो रही जल वृद्धि से फसलें डूब रही हैं, जिससे जानवरों के चारे का संकट खड़ा हो गया है। कछार के गांव के लोग बाढ़ को लेकर भयभीत हैं और अपने उचित ठिकाने की तलाश करने लगे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के मूड़ाडीहा, सलेमपुर, उरदहवा, पिपरी संग्राम, पूरे चेतन में बाढ़ का पानी खेतों में भरा है, जिससे फसलें तो नष्ट हो ही रही हैं, साथ ही जानवरों का चारा भी खत्म हो रहा है।

मूड़ाडीहा के संतराम यादव, पतिराम यादव, उदय भान यादव, राम जग, केशवराम यादव, सुभाष व नंदलाल यादव ने बताया कि बाढ़ का पानी खेतों में भर गया है जिससे फसलें नष्ट हो रही हैं। जानवरों के चारे के संकट के साथ-साथ हम लोग दाने-दाने को मोहताज हो जाएंगे। पिपरी संग्राम के भगवती, नवमी, लंबरदार, मेवालाल, ज्ञानदास, झुरई निषाद बताते हैं कि बाढ़ का पानी क्षेत्रों से होकर गांव की तरफ बढ़ने लगा है, जिससे बाढ़ का भय सताने लगा है। अब कहीं ठिकाना बनाकर रहना पड़ेगा अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई कर्मचारी व अधिकारी गांव की तरफ दिखाई नहीं पड़ा।

मूडाडीहा के प्रधान गया प्रसाद यादव बताते हैं कि बाढ़ के पानी से फसलें नष्ट हो रही हैं। बाढ़ का पानी गांव के तरफ बढ़ रहा है। मूडाडीहा के लेखपाल सौरभ पांडे बताते हैं कि बढ़ रहे पानी की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है बाढ़ क्षेत्र में लगातार निगरानी हम लोग बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें:-बरेली: शहर के पांच इलाकों में सबसे अधिक पानी का दोहन, लगातार गिर रहा भू-गर्भ जल स्तर

संबंधित समाचार