बाराबंकी : धनबाद फिरोजपुर एक्सप्रेस में गूंजी किलकारियां
दरियाबाद/ बाराबंकी, अमृत विचार। धनबाद फिरोजपुर में सफर कर रही प्रसूता ने एक बच्चे को जन्म दिया है । कंट्रोल रूम द्वारा सूचना दरियाबाद स्टेशन अधीक्षक को दी गयी । स्टेशन अधीक्षक ने दरियाबाद स्टेशन पर एम्बुलेंस मंगवाकर महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरियाबाद पहुँचाया है, जहां जच्चा व बच्चा दोनों सुरक्षित है । फिरोजपुर …
दरियाबाद/ बाराबंकी, अमृत विचार। धनबाद फिरोजपुर में सफर कर रही प्रसूता ने एक बच्चे को जन्म दिया है । कंट्रोल रूम द्वारा सूचना दरियाबाद स्टेशन अधीक्षक को दी गयी । स्टेशन अधीक्षक ने दरियाबाद स्टेशन पर एम्बुलेंस मंगवाकर महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरियाबाद पहुँचाया है, जहां जच्चा व बच्चा दोनों सुरक्षित है ।
फिरोजपुर से धनबाद जा रही 13308 डाउन किसान एक्सप्रेस में बाराबंकी व दरियाबाद स्टेशन के बीच स्लीपर क्लास की बोगी संख्या आठ में सफर कर रही सुशीला पत्नी सतुरुधन ग्राम लोधिया पोस्ट काधारिया भूसन्दा जिला गया विहार निवासी ने एक बच्चे को जन्म दिया है । प्रसूता के पति ने बताया लुधियाना से गया अपने घर जा रहे थे। ट्रेन बाराबंकी से आगे बढ़ी तो उसे अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। दर्द बढ़ता गया तो बोगी में मौजूद महिला यात्रियों से सत्रुधन ने मदद मांगी। ट्रेन में मौजूद महिला यात्रियों की मदद ली ।
ट्रेन में मौजूद टिकट कलेक्टर को भी इसकी जानकारी दी गयी । स्टेशन अधीक्षक विजय सिंह ने बताया की 11 बजकर 45 मिनट पर ट्रेन में प्रसव होने की सूचना कंट्रोल से मिली । हमने एम्बुलेंस मंगवा ली थी । ट्रेन दरियाबाद पहुँची तो प्रसूता को सुरक्षित एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुँचा दिया गया है । ट्रेन दरियाबाद स्टेशन पर 7 मिनट तक रूकी रही ।
यह भी पढ़ें –अयोध्या: उमस भरी गर्मी और अघोषित बिजली कटौती ने लोगों को किया बेहाल
