वेस्ट बैंक में इजराइली सैनिकों से मुठभेड़, तीन बंदूकधारियों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

यरूशलम। वेस्ट बैंक के नाबलस शहर में मंगलवार को इजराइली सैनिकों से हुई मुठभेड़ में तीन फिलिस्तीनी बंदूकधारियों की मौत हो गई। फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इससे पहले, इजराइली पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने इब्राहिम अल-नाबलसी नामक बंदूकधारी के घर को घेर लिया, जो इस साल की शुरुआत में …

यरूशलम। वेस्ट बैंक के नाबलस शहर में मंगलवार को इजराइली सैनिकों से हुई मुठभेड़ में तीन फिलिस्तीनी बंदूकधारियों की मौत हो गई। फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इससे पहले, इजराइली पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने इब्राहिम अल-नाबलसी नामक बंदूकधारी के घर को घेर लिया, जो इस साल की शुरुआत में वेस्ट बैंक में हुए सिलसिलेवार हमलों के मामले में वांछित था।

उन्होंने कहा कि अल-नाबलसी और अन्य फिलिस्तीनी चरमपंथी मुठभेड़ के दौरान घटनास्थल पर ही मारे गए और सैनिकों को उनके घर से हथियार और विस्फोटक मिला है। इजराइली सेना ने कहा कि सैनिक फिलिस्तीनीयों की ओर से फेंके गए पत्थरों और विस्फोटकों की चपेट में आ गए, जिसके जवाब में उन्होंने गोलीबारी की।

फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अल-नाबलसी, इस्लाम सबूह और हुसैन जमाल ताहा की मौत हो गई और कम से कम 40 लोग घायल हो गए। इस साल की शुरुआत में इजराइली नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए सिलसिलेवार हमलों में 19 लोगों की मौत के बाद इजराइल ने फिलिस्तीन उग्रवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी, जिसके तहत कल रात गिरफ्तारी अभियान चलाया गया था।

ये भी पढ़ें:- बंटावरे में बिछड़े भाई के बेटे से 75 साल बाद मिलेंगे सरवन,भारत -पाकिस्तान के दो यूट्यूबर्स ने मिलवाया

संबंधित समाचार