संभल: ताजिया निकालते समय करंट की चपेट में आकर तीन झुलसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/ओबरी, अमृत विचार। सोमवार की देर रात इमामबाड़े से मेहंदी का जुलूस निकालते समय तीन युवक करंट लगने से झुलस गए। हादसा ताजिए के हाईटेंशन लाइन से टच होने के कारण हुआ। असमोली थाना क्षेत्र के गांव ओबरी में देर रात अकीदतमंद इमामबाड़ा से ताजिया लेकर गांव में मेहंदी की गश्त पर जा रहे थे। …

संभल/ओबरी, अमृत विचार। सोमवार की देर रात इमामबाड़े से मेहंदी का जुलूस निकालते समय तीन युवक करंट लगने से झुलस गए। हादसा ताजिए के हाईटेंशन लाइन से टच होने के कारण हुआ।

असमोली थाना क्षेत्र के गांव ओबरी में देर रात अकीदतमंद इमामबाड़ा से ताजिया लेकर गांव में मेहंदी की गश्त पर जा रहे थे। गांव में हाईटेंशन लाइन निकल रही है, जिससे पोल पर रखे 10 केवी के ट्रांसफार्मर से घरों में बिजली की सप्लाई होती है।

जुलूस जैसे ही जाफरी मस्जिद के पास पहुंचा तो हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकरा गया, ताजिए के साथ माइक पर एनाउंसमेंट कर रहे फुरकान पुत्र जरीफ, अरबाज पुत्र हनीफ व उनके साथ चल रहा भूरा पुत्र बाबू करंट की चपेट में आकर झुलसकर गिर पड़े। मेहंदी के जुलूस में अफरातफरी मच गई और लोग ताजिए को जमीन पर रखकर उससे अलग हट गए। बिजलीघर को फोन कर सप्लाई को बंद कराया।

ये भी पढ़ें:- हल्द्वानी: बेदम नलकूप फिर फुंके, 15 हजार की आबादी झेल रही दुश्वारियां

संबंधित समाचार