घोटालाें को छिपाने के लिए एसआईटी के नाम पर खेल करती है गठबंधन सरकार: हुड्डा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज विधानसभा में अवैध खनन समेत तमाम घोटालों पर गठबंधन सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि यह सरकार एसआईटी के नाम पर खेल कर रही है। न किसी पर कार्रवाई होती और न ही किसी को सजा दिलवाई जाती। बड़े-बड़े घोटालों …

चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज विधानसभा में अवैध खनन समेत तमाम घोटालों पर गठबंधन सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि यह सरकार एसआईटी के नाम पर खेल कर रही है। न किसी पर कार्रवाई होती और न ही किसी को सजा दिलवाई जाती। बड़े-बड़े घोटालों में छोटी-मोटी मछलियों पर महज दिखावे की कार्रवाई करके बड़े-बड़े घोटालेबाज मगरमच्छों को बचा लिया जाता है।

अब तक सरकार ने अवैध खनन से लेकर रजिस्ट्री, शराब समेत कई मामलों में जांच की बात तो कही, लेकिन जांच की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई। इसलिए इस सरकार में एसआईटी का मतलब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम नहीं, बल्कि सीटिंग इन्वेस्टिगेशन ऑन टेबल हो गया है। हुड्डा ने अवैध खनन पर जारी चर्चा के दौरान कहा कि गत एक जनवरी को डाडम में हुए हादसे के बाद उन्होंने खुद मौके का दौरा किया था। यहां स्पष्ट देखने को मिला कि माफिया ने पूरी तरह बेखौफ होकर अवैध खनन को अंजाम दिया है। इस हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई थी। सरकार ने एसआईटी द्वारा जांच करवाने का भरोसा दिलाया था।

इतने महीने बाद भी आज तक उसकी जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई। इससे सरकार की मंशा स्पष्ट पता चलती है। हुड्डा ने बयान जारी करके कहा कि मौजूदा सरकार के दौरान प्रदेश में ताबड़तोड़ घोटाले हो रहे हैं। अमृत योजना घोटाला से लेकर सफाई, नौकरियों की खरीद-फरोख्त, पेपर लीक, बिजली मीटर खरीद, धान खरीद, बाजरा खरीद, रोडवेज किलोमीटर स्कीम, रजिस्ट्री, शराब, यमुना के रेत और अरावली की पहाड़ियों का अवैध खनन समेत अनगिनत घोटाले हो चुके हैं लेकिन किसी भी मामले में सरकारी की जांच अंजाम तक नहीं पहुंची।

ये भी पढ़ें- भारत का जाली वीजा बनाने वाले दो अफ्रीकी गिरफ्तार, चंदर विहार इलके में बनाया था ठीकाना

 

 


संबंधित समाचार