अमरोहा : नवजात शिशु का शव नाले में मिलने से सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। सोमवार देर रात्रि हसनपुर नगर के संभल बस स्टैंड के निकट नाले में नवजात शिशु का शव मिलने से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। मोहल्ले वासियों ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नाले से निकाल कर अपने कब्जे में लिया। पुलिस नवजात शिशु के शव को सरकारी अस्पताल …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। सोमवार देर रात्रि हसनपुर नगर के संभल बस स्टैंड के निकट नाले में नवजात शिशु का शव मिलने से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। मोहल्ले वासियों ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नाले से निकाल कर अपने कब्जे में लिया।

पुलिस नवजात शिशु के शव को सरकारी अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए अमरोहा भेज दिया। कस्बा इंचार्ज लवनीश चौधरी द्वारा बताया गया शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नवजात शिशु का शव नाले से निकालकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें:- बरेली: आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आरएएफ ने छात्रों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

संबंधित समाचार