लखनऊ : परिवहन मंत्री का करीबी बनकर बेरोजगारों से करता था ठगी…जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सरकारी महकमें में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले एक जालसाज को स्पेशलटास्क फोर्स ने गिरफ्तार किया गिया है। इस दौरान जालसाज के पास से दो फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद हुए हैं। बता दें कि जालसाज परिवहन मंत्री दयाशंकर का बेहद करीबी होने का दावा कर बेरोजगारों को ठगी का …

लखनऊ। सरकारी महकमें में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले एक जालसाज को स्पेशलटास्क फोर्स ने गिरफ्तार किया गिया है। इस दौरान जालसाज के पास से दो फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद हुए हैं। बता दें कि जालसाज परिवहन मंत्री दयाशंकर का बेहद करीबी होने का दावा कर बेरोजगारों को ठगी का शिकार बनाता था। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को भनक लगते ही स्पेशल टास्क फोर्स के पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश शाही को जालसाज की तत्काल गिरफ्तारी करने को निर्देश दिया था।

इसके बाद स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने मूलरूप से कुशीनगर जनपद के खड्डा टीचर कॉलोनी निवासी अनूप दुबे को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। वर्तमान में वह राजधानी के बीबीडी थानाक्षेत्र के तिवारीगंज स्थित स्टार अपार्टमेंट में रहता है। बता दें कि उसके पास दो फर्जी नियुक्ति पत्र समेत दो सेलफोन व नकदी बरामद की गई है।

पूछताछ के दौरान जालसाज ने बताया कि वह बेरोजगारों को शिकार बनाता था। वह स्वयं को परिवहन मंत्री का करीबी बताते हुए उन्हें परिवहन विभाग में नौकरी दिलाने का आश्वासन देता था। जिस वजह से लोग उसके बहकावे में आ जाते थे। जालसाज ने बताया कि उसने परिवहन विभाग में परिचालक के पद पर स्थायी नियुक्ति के लिए कई लोगों से रकम वसूली है।

बता दें कि सोमवार को उसने मऊ जनपद के दोहरीघाट मानिकपुर निवासी संदीप प्रजापति घोसी के अमिला निवासी नरेश राय को बीबीडी कॉलेज के पास बुलाया था। इससे पहले भी जालसाज ने नियुक्ति के नाम पर कई लोगों से ठगी की थी। इस बात की जानकारी स्पेशल टास्क फोर्स की भली-भांति थी। जिसके बाद जालसाज के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया। फिर उसकी लोकेशन ट्रेस कर जालसाज को गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि जालसाज ने अपना जुर्म स्वीकार कर बताया कि उसने स्थायी परिचालक की नौकरी के लिए तीन लाख रुपये में सौदा किया था। जिसमें एक लाख रुपये एडवांस लिया था। शेष दो लाख रुपये नियुक्ति पत्र देने के समय लेने की बात कही थी। बता दें कि जालसाज स्वंय को कथित पत्रकार बताता था। जिसकी मदद से वह परिवहन मंत्री के कार्यालय में आता-जाता था। बता दें कि जालसाज के खिलाफ बीबीडी कोतवाली में कूट रचित दस्तावेज तैयार करने, जालसाजी, अमानत में ख्यानत सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ : जालसाजों ने चार लोगों खाते से उड़ाए साढ़े चार लाख रुपये… जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार