बरेली: रोटरी क्लब ने वृद्धा आश्रम में दान की सिलाई मशीन
बरेली, अमृत विचार। रोटरी क्लब की ओर से काशी वृद्धाश्रम में मंगलवार को सिलाई मशीन दान की गई। क्लब के अध्यक्ष हिमांशु छाबड़ा ने बताया कि बीते दिनों सूचना मिली थी कि आश्रम में लोग फिटिंग कराने के लिए पुराने कपड़े देकर जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मशीन दान की गई है। …
बरेली, अमृत विचार। रोटरी क्लब की ओर से काशी वृद्धाश्रम में मंगलवार को सिलाई मशीन दान की गई। क्लब के अध्यक्ष हिमांशु छाबड़ा ने बताया कि बीते दिनों सूचना मिली थी कि आश्रम में लोग फिटिंग कराने के लिए पुराने कपड़े देकर जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मशीन दान की गई है। इस दौरान सदस्य कुलदीप सिंह अरोड़ा, रोटेरियन अतुल सक्सेना, नीरज खुराना, कमलजीत सिंह, सचिन कपूर, नितिन अग्रवाल, गणेश श्रीवास्तव आदि ने आश्रम में पहुंचकर आश्रम के वृद्धों का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही भविष्य में उनकी सेवा करने रहने का भी आश्वासन दिया।
ये भी पढ़ें- बरेली: वायरल का कहर, प्लेटलेट्स पर पड़ रहा असर
