बरेली: विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने क्रांतिकारियों को किया याद
बरेली, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सिविल डिफेंस के बारादरी डिवीजन की ओर से मंगलवार को जोगी नवादा स्थित दुर्गा नगर स्थित पांडेय हाॅल में बैठक हुई। मुख्य वक्ता सुधीर विद्यार्थी ने काकोरी कांड की घटना का विस्तृत वर्णन किया। इस कांड में अहम भूमिका निभाने वाले जनपद के अमर क्रांतिकारी सेठ दामोदर दास …
बरेली, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सिविल डिफेंस के बारादरी डिवीजन की ओर से मंगलवार को जोगी नवादा स्थित दुर्गा नगर स्थित पांडेय हाॅल में बैठक हुई। मुख्य वक्ता सुधीर विद्यार्थी ने काकोरी कांड की घटना का विस्तृत वर्णन किया। इस कांड में अहम भूमिका निभाने वाले जनपद के अमर क्रांतिकारी सेठ दामोदर दास के जीवन पर प्रकाश डाला। एसओ शिवलेश चंद्र पांडेय ने भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद सहित आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले क्रांतिकारियों के संघर्ष के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
डिप्टी चीफ वार्डन दिनेश कटियार, सहायक उपनियंत्रक प्रमोद डागर, प्रभागीय वार्डन डा. हरिओम मिश्रा आदि वक्ताओं ने भी देशभक्तों के जीवनी पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में आईसीओ अनिल शर्मा, पोस्ट वार्डन धर्मेंद्र शर्मा, गिरीश साहनी, ताहिर कमाल, गीता दोहरे, रजनीश शर्मा, अमित पांडेय,अंशु कपूर आदि लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर होगी मुंह के कैंसर की स्क्रीनिंग
