लखनऊ : प्रसपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी (सपा) से दूरी बनाने के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अपनी पार्टी को नये सिरे से सजाना संवारना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर अपने पुत्र आदित्य यादव को सौंपने के बाद उन्होने बुधवार को …

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी (सपा) से दूरी बनाने के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अपनी पार्टी को नये सिरे से सजाना संवारना शुरू कर दिया है।

इस कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर अपने पुत्र आदित्य यादव को सौंपने के बाद उन्होने बुधवार को पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा की। 97 सदस्यीय कार्यकारिणी में अलीगढ़ के रक्षपाल सिंह और लखनऊ के फरहत हसन खां को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि अजय त्रिपाठी प्रदेश प्रमुख महासचिव होंगे। पार्टी मे 19 प्रदेश महासचिव बनाये गये है।

प्रदेश कार्यकारिणी में अल्पसंख्यक समुदाय के अलावा सवर्ण,पिछड़े और दलित वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। लखनऊ के संदीप मौर्य कोषाध्यक्ष नियुक्त किये गये है। हालांकि कार्यकारिणी की लंबी चौड़ी लिस्ट में महिलाओं का प्रतिनिधित्व कम है।

बताते चलें कि शिवपाल यादव ने कल यानी मंगलवार को अपने पुत्र आदित्य यादव को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें –Toronto Masters: नाओमी ओसाका एक बार फिर हुईं चोटिल, पहले ही राउंड में बाहर

संबंधित समाचार