हल्द्वानी: युवक ने घूंसा मारकर तोड़ी महिला होमगार्ड की नाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मारपीट कर रहे एक व्यक्ति टोकने पर इतना उग्र हो गया कि उसने एक महिला होमगार्ड पर हमला कर दिया और घूंसा मारकर उसकी नाक तोड़ दी। घटना को अंजाम देने के आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल महिला होमगार्ड की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मारपीट कर रहे एक व्यक्ति टोकने पर इतना उग्र हो गया कि उसने एक महिला होमगार्ड पर हमला कर दिया और घूंसा मारकर उसकी नाक तोड़ दी। घटना को अंजाम देने के आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल महिला होमगार्ड की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रूपनगर छोटी मुखानी निवासी पुष्पा परगांई पत्नी नारायण दत्त होमगार्ड है। पुष्पा ने कोतवाली पुलिस को बताया कि बीती नौ अगस्त को उसकी ड्यूटी अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहे पर थी। शाम करीब साढ़े चार बजे वह शौचालय जाने के लिए कालाढूंगी चौराहे से भोलानाथ तिराहे की ओर निकली। भोलानाथ तिराहे पर पुष्पा ने एक व्यक्ति को देखा, जो होमगार्ड जसपाल सिंह को पीट रहा था।

आनन-फानन में पुष्पा मौके पर पहुंची और मारपीट कर रहे व्यक्ति को रोकने की कोशिश की। इस पर आरोपी आगबबूला हो गया और उसने पुष्पा पर हमला कर दिया। उसे पीटा और नाक पर घूंसा मार दिया, जिससे वो बुरी तरह लहूलुहान हो गई। आरोपी ने पुष्पा को धमकाया कि अगर वो जेल गया तो उसे जिंदा मरवा देगा।

जिसके बाद आरोप फरार हो गया। इधर, पुष्पा को अस्पताल ले जाया गया। जहां पता लगा कि पुष्पा के नाक की हड्डी टूट गई है। पुष्पा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 

संबंधित समाचार