हरदोई : अमृत महोत्सव के तहत सांसद व एमएलसी के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कछौना/ हरदोई, अमृत विचार। कछौना में मुख्य अतिथि सांसद अशोक रावत व यम एमएलसी अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा संगीता सरस्वती शिशु मंदिर से कस्बे के मुख्य मार्ग होते हुए चौराहे तक आन बान शान से निकाली गई। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। …

कछौना/ हरदोई, अमृत विचार। कछौना में मुख्य अतिथि सांसद अशोक रावत व यम एमएलसी अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा संगीता सरस्वती शिशु मंदिर से कस्बे के मुख्य मार्ग होते हुए चौराहे तक आन बान शान से निकाली गई। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। यात्रा संगीता सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से रवाना हुई।

नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए कछौना चौराहे पर समापन हुई। इस तिरंगा यात्रा में भाजपा पदाधिकारी गण, नगर अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि, सभासद गण, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य गण, व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सांसद ने बताया युवाओं पर देश का भविष्य निर्भर है। युवा भारत माता के सच्चे सपूत हैं। देश के निर्माण की नींव इन्हीं मजबूत हाथों में है। पूरा कस्बे में तिरंगा यात्रा में युवा, वृद्ध, बच्चे देशभक्ति से ओतप्रोत हैं। भारत माता के गगनभेदी नारों से माहौल देशभक्ति भावना से ओतप्रोत हो गया।

यह भी पढ़ें –बरेली: भाई बहन का पावन पर्व रक्षाबंधन 12 को ही है शुभ,11 तारीख केवल भ्रम

संबंधित समाचार