मुरादाबाद: भाजपा नेत्री गीता प्रधान बिगड़े बाेल, कहा- सांसद बर्क को देश से धक्के मारकर निकाल देना चाहिए
मुरादाबाद,अमृत विचार। भाजपा की चर्चित नेता और उत्तर प्रदेश एससी-एसटी आयोग की पूर्व सदस्य साध्वी गीता प्रधान ने फिर विवादित बयान दिया है। यहां भाजयुमो की तिरंगा यात्रा में शामिल साध्वी गीता ने कहा कि संभल के सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को देश से धक्के मारकर निकाल देना चाहिए। मीडिया के एक प्रश्न के …
मुरादाबाद,अमृत विचार। भाजपा की चर्चित नेता और उत्तर प्रदेश एससी-एसटी आयोग की पूर्व सदस्य साध्वी गीता प्रधान ने फिर विवादित बयान दिया है। यहां भाजयुमो की तिरंगा यात्रा में शामिल साध्वी गीता ने कहा कि संभल के सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को देश से धक्के मारकर निकाल
देना चाहिए।
मीडिया के एक प्रश्न के जवाब में कहा कि उन्होंने देश का अपमान किया है। तिरंगे को लेकर उनकी बात शर्मनाक और आपत्तिजनक है। साध्वी ने कहा कि सांसद बर्क ने घर-घर तिरंगा फहराने के मुद्दे पर जो तर्क दिया है, मैं उसका विरोध करती हूं। साध्वी यहीं नहीं रुकीं। मांग कर डाली कि सांसद बर्क की संसद की सदस्यता रद कर दी जानी चाहिए। सोशल मीडिया पर यह बयान वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे
रहे हैं।
उधर, साध्वी के आरोप के मुद्दे पर सांसद के पोते और कुंदरकी के विधायक जियाउर्रहमान बर्क ने सांसद का पक्ष रखा। सांसद की सेहत का हवाला देकर साध्वी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कहा कि हमने सोशल साइट पर साध्वी के बारे में विस्तार से जानकारी जुटाई है। उन्हें मुख्यमंत्री के मंच से धक्का देकर उतार दिया गया था। वह सांसद को लेकर बोलने की स्थिति में नहीं हैं। सांसद बर्क का मुकाम बहुच ऊंचा है। हालांकि विधायक ने सांसद के बयान पर कुछ खुलकर बोलने से परहेज किया है।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: जिलाधिकारी ने पारकर इंटर कॉलेज में रोपे पौधे
