पीलीभीत: गेस्ट हाउस का कमरा बंद, इंतजार कर वन मंत्री हुए परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत। हर घर तिरंगा अभियान की सफलता को पूरनपुर में निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए आए वन मंत्री अरुण कुमार को विश्राम के लिए कमरा खुला न होने पर काफी देर तक परेशान होना पड़ा। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के गेट पर वह इंतजार करते रहे। मंत्री जी ने …

अमृत विचार, पीलीभीत। हर घर तिरंगा अभियान की सफलता को पूरनपुर में निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए आए वन मंत्री अरुण कुमार को विश्राम के लिए कमरा खुला न होने पर काफी देर तक परेशान होना पड़ा। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के गेट पर वह इंतजार करते रहे।

मंत्री जी ने नाराजगी जताते हुए प्रशासनिक अफसरों से संपर्कसाधा। जिसके बाद खलबली मच गई। फिर तो सामाजिक वानिकी के डीएफओ चंद मिनट में ही दौड़ते हुए आ धमके। फिर जैसे-तैसे कमरा खुलवाया गया। वनमंत्री कुछ देर ठहरे और फिर निकल गए। चर्चा है कि मंत्री की नाराजगी के बाद वन विभाग के अधिकारियों का जवाब तलब भी किया गया है। फिलहाल मामला चर्चा का विषय बना रहा।

वाक्या बुधवार दोपहर का है। तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए वन मंत्री काफिले के साथ पीलीभीत के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे थे। यहां पर उनका विश्राम होना था। मगर, मंत्री के आने के बाद भी गेस्ट हाउस का कमरा नहीं खुल सका था। कमरों के बाहर ही इंतजार करते दिखाई दिए। यह देख मामला चंद मिनट में ही सुर्खियां बन गया।

वनमंत्री ने भी नारागजी जताते हुए प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क साधा। उसके बाद तो मानों खलबली मच गई। डीएफओ भी गेस्ट हाउस आ गए और फिर कमरा खुलवाया गया। वन मंत्री से जब इस मामले में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कुछ देर के लिए कमरा खुला न होने पर इंतजार करना पड़ा था। मगर, इसमें किसी तरह की कोई नाराजगी नहीं है।

संबंधित समाचार