गोरखपुर : चेहरे पर शेर की पेटिंग बना कर दिया सेव द लायन का संदेश
गोरखपुर, अमृत विचार । विश्व शेर दिवस पर बुधवार को शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणी उद्यान में वन्यजीव प्रेमियों ने पैदल (वॉक) कर ‘सेव द लॉयन’ का संदेश दिया। प्राणी उद्यान के प्रवेश द्वार के शेर के बाड़ा तक आयोजित इस वॉक में युवा अपने चेहरे और हाथों पर शेर की पेटिंग बना कर ‘सेव …
गोरखपुर, अमृत विचार । विश्व शेर दिवस पर बुधवार को शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणी उद्यान में वन्यजीव प्रेमियों ने पैदल (वॉक) कर ‘सेव द लॉयन’ का संदेश दिया। प्राणी उद्यान के प्रवेश द्वार के शेर के बाड़ा तक आयोजित इस वॉक में युवा अपने चेहरे और हाथों पर शेर की पेटिंग बना कर ‘सेव द लॉयन’ का संदेश मुखर कर रहे थे। इस वॉक को प्राणी उद्यान के वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञ डॉ योगेश प्रताप सिंह एवं हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ अनिता अग्रवाल ने हरी झंड़ी दिखा रवाना किया।
आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में विश्व लॉयन दिवस पर प्राणी उद्यान में सेव द लायन वॉक, पेटिंग एवं संगोष्ठी का आयोजन शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणी उद्यान, हेरिटेज फाउंडेशन, वी फॉर पिपुल, रोटरी क्लब मिड टाउन एवं जीबीएस द्वारा आयोजित हुआ। वॉक में अदिति, अन्नपूर्णा एवं प्रियांशी अपने चेहरे को शेर में पेंट कर आगे आगे चल रही थी और प्राणी उद्यान में आए पयर्टकों का ध्यान आकृष्ट कर रहीं थीं। इसके अतिरिक्त सचिन, प्रकाश, अमृता, हर्षिता, अमृता समेत काफी संख्या में युवा एवं एस आर्ट से शिवम गुप्ता अपने हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर शेर की पेटिंग बना कर शामिल हुए।
यह भी पढ़ें –उन्नाव: देशभक्ति के आगे फीकी पड़ी गर्मी की तपिश, तिरंगा यात्रा में DJ पर जमकर थिरके युवा
