बरेली: खुशखबरी…रोडवेज के साथ ई-बसों में भी मुफ्त होगी यात्रा
बरेली, अमृत विचार। रक्षाबंधन के मौके पर रोडवेज की बसों के साथ ही ई बसों में भी महिलाओं को फ्री यात्रा कराई जाएगी। जिसको लेकर आरएम ने निर्देश जारी कर दिए हैं। शहर में 15 ई बसों का संचालन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज की बसों के साथ …
बरेली, अमृत विचार। रक्षाबंधन के मौके पर रोडवेज की बसों के साथ ही ई बसों में भी महिलाओं को फ्री यात्रा कराई जाएगी। जिसको लेकर आरएम ने निर्देश जारी कर दिए हैं। शहर में 15 ई बसों का संचालन किया जा रहा है।
प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज की बसों के साथ शहर में संचलित होने वाली ई बसों में भी फ्री यात्रा सौगात दी है। महिलाओं के लिए बुधवार की रात 12 बजे से गुरुवार की रात 12 बजे तक मुफ्त यात्रा कराई जाएगी।
शासन की तरफ से निर्देश मिलने के बाद अधिकारियों ने भी फ्री यात्रा कराने को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। आरएम आरके त्रिपाठी ने बताया कि रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा कराए जाने का आदेश मिलने के बाद चालक और परिचालकों के अवकाश निरस्त करा दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: प्रशासन हुआ सतर्क, चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ चलाएगा अभियान
