कानपुर: त्योहार के दिन भी बिजली कटौती से छप्पर निवासी परेशान
कानुपर। रक्षाबंधन के दिन हो रहे बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। छप्पर मौहाल क्षेत्र में सुबह आठ से बजे से बिजली नहीं आ रही है। अफसरों को कई दफा फोन करने के बाद भी वह जवाब नहीं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि त्योहार के दिन भी बिजली न आने से काफी …
कानुपर। रक्षाबंधन के दिन हो रहे बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। छप्पर मौहाल क्षेत्र में सुबह आठ से बजे से बिजली नहीं आ रही है। अफसरों को कई दफा फोन करने के बाद भी वह जवाब नहीं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि त्योहार के दिन भी बिजली न आने से काफी परेशानी हो रही है। वहीं अफसरों का कहना है कि लोकल फॉल्ट है जल्द सही कर दिया जाएगा।
हटिया, मनीराम बगिया, जनरलगंज, बर्तन बाजार, राजगद्दी समेत कई क्षेत्रों में सुबह से लाइट नहीं आ रही है। सुबह आठ बजे से कटी बिजली कुछ देर के लिए आई और फिर कट गई। बिजली न आने से लोग परेशान और छुट्टी का मजा बच्चे नहीं ले पा रहे है। हटिया निवासी पंकज बताते हैं कि इन क्षेत्रों में बिजली का हाल खराब है।
कब कट लग जाए पता नहीं। सुबह से लाइट नहीं आ रही, पता करने के लिए कार्यालय गए तो कोई ठीक जवाब नहीं दे रहा है। त्योहार के दिन भी यह बिजली रूला रही है। वहीं बिजली कार्यालय में मौजूद कर्मचारी ने बताया कि कुछ स्थानों पर फाॅल्ट की सूचना मिली है, जल्द ही बिजली आपूर्ति कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: अघोषित बिजली कटौती पर फूटा लोगों का गुस्सा, जाल में बंद हुए अफसर-कर्मचारी
