महिला ने अपने ही परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां बुधवार रात एक विवाद के कारण आरोपी महिला ने एक ही परिवार के चार सदस्यों की बेहरमी से हत्या कर दी गई। मरने वालों में दो महिलाएं, एक व्यक्ति और एक नाबालिग है। हावड़ा शहर में अपने ही …

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां बुधवार रात एक विवाद के कारण आरोपी महिला ने एक ही परिवार के चार सदस्यों की बेहरमी से हत्या कर दी गई। मरने वालों में दो महिलाएं, एक व्यक्ति और एक नाबालिग है। हावड़ा शहर में अपने ही परिवार के चार सदस्यों की धारदार हथियार से हमला और पीट पीटकर मारने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। जिसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हावड़ा थाना क्षेत्र के एमसी घोष लेन में पल्लवी घोष नामक महिला ने कल रात अपने परिवार के सदस्यों पर हमला कर चार सदस्यों को मार डाला। यह घटना कल रात करीब 10 बजे हुई, जब देबाशीष और उनकी पत्नी रेखा शौचालय में नल से पानी बहने को लेकर आपस में बात कर रहे थे। तभी आरोपी महिला ने ‘कटारी’ से सबसे पहले अपनी सास माधवी घोष, फिर बहनोई देबाशीष और उनकी पत्नी हमला किया उसके बाद उनकी 13 वर्षीय पुत्री तियाशा को मार दिया। तियाषा के चिल्लाने पर उसे बचाने आए दो अन्य रिश्तेदार भी हमले में घायल हो गए। उन्होंने बताया कि महिला के हमला करने के बाद से उसका पति देबराज फरार है। पुलिस ने फरार युवक की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी महिला को गुरुवार को हावड़ा अदालत में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- एसएससी घोटाला: CBI ने एसएससी के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार