अमरोहा : हसनपुर में होमगार्डों ने निकाली तिरंगा यात्रा रैली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा अभियान के जन जागरण के लिए होमगार्डों ने तिरंगा यात्रा रैली निकाली। रैली को भाजपा विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान होमगार्ड हाथ में तिरंगा लेकर डीजे पर बज रहे देशभक्ति गानों पर झूमते हुए चल रहे थे। हसनपुर नगर …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा अभियान के जन जागरण के लिए होमगार्डों ने तिरंगा यात्रा रैली निकाली। रैली को भाजपा विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान होमगार्ड हाथ में तिरंगा लेकर डीजे पर बज रहे देशभक्ति गानों पर झूमते हुए चल रहे थे।

हसनपुर नगर में गुरुवार को होमगार्डों के द्वारा शिवाला मंदिर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। तिरंगा यात्रा रैली का शुभारंभ विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने हरी झंडी दिखाकर किया। उसके बाद तिरंगा यात्रा रैली नगर के झकड़ी अड्डा, संभल अड्डा, लालबाग, पुराना डाकखाना, इंदिरा चौक, नगर के मेन बाजार, अंबेडकर चौक, कोतवाली के सामने से होते हुए नगर के ब्लाक परिसर में जाकर संपन्न हुई।

तिरंगा रैली यात्रा में होमगार्ड अपने हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। वही, डीजे में बज रहे देशभक्ति गीत लोगों में जोश भर रहे थे। तिरंगा यात्रा रैली में विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी,जिला उपाध्यक्ष राजपाल सैनी, बीओ सुभाष कुमार,सीसी प्रमोद कुमार,सीसी जफरुद्दीन,एसीसी विजयपाल, एसईसी सेवा राम, पीसी नरेश राणा समेत भारी संख्या में होमगार्ड मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- गोंडा: HDFC बैंक में लगी आग, ATM मशीन समेत लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक

संबंधित समाचार