बाराबंकी : फेसबुक पर भड़काऊ टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार
जहांगीराबाद/ बाराबंकी, अमृत विचार। चेतावनी देने के बाद भी लोग इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अभद्र टिप्पणी करने व एक दूसरे की भावना को आहत करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पिछले दो सप्ताह में जहांगीराबाद पुलिस ने जहां एक दर्जन लोगों को चेतावनी जारी की। गुरुवार को दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज …
जहांगीराबाद/ बाराबंकी, अमृत विचार। चेतावनी देने के बाद भी लोग इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अभद्र टिप्पणी करने व एक दूसरे की भावना को आहत करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पिछले दो सप्ताह में जहांगीराबाद पुलिस ने जहां एक दर्जन लोगों को चेतावनी जारी की। गुरुवार को दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक को गिरफतार कर जेल भेज दिया।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के टेरा दौलतपुर के ग्रामीणों ने धर्म संप्रदाय पर अभद्र टिप्पणी करने पर पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि गांव के ही निवासी ओमकार पुत्र राजकुमार वर्मा, अजय पटेल पुत्र प्रहलाद वर्मा ने फोटो के साथ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करते हुए पोस्ट डाली है। ग्रामीणों का कहना है कि वह हर वर्ष ताजिया का जुलूस राजकुमार पुत्र स्व रामसागर के खेत के चकरोड से होकर निकालते थे। इस वर्ष भी वहीं से निकाला गया। बताते हैं कि नक्शे पर वहां रास्ता भी है।
यह जुलूस पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में निकाला गया था। ताजियादार शान्ति पूर्वक उसी खेत के रास्ते से ताजिया निकाले कोई विवाद भी नहीं हुआ था। जाति धर्म के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट करने के नाराज ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने उनके खिलाफ आइटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि फेसबुक पर धार्मिक भावना को भड़काने वाले दो युवकों के खिलाफ आईटीएक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया दूसरी की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें –नौ सेवानिवृत्त, दो सेवारत डीडीए अधिकारियों के खिलाफ FIR का आदेश, जानें पूरा मामला
