लखनऊ : हर तरफ तिरंगे की धूम, आजादी का अमृत महोत्सव दे रहा एक जुटता का संदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अभी से सड़क किनारे से लेकर कार्यालयों,प्रतिष्ठानों तथा गाड़ियों तक पर तिरंगे की धूम दिखाई पड़ रही है। हर जगह तिरंगा लहराता नजर आ रहा है। भारत की आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं,यही कारण है कि लोग आजादी के अमृत महोत्सव को एक साथ …

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अभी से सड़क किनारे से लेकर कार्यालयों,प्रतिष्ठानों तथा गाड़ियों तक पर तिरंगे की धूम दिखाई पड़ रही है। हर जगह तिरंगा लहराता नजर आ रहा है। भारत की आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं,यही कारण है कि लोग आजादी के अमृत महोत्सव को एक साथ मिल कर मना रहे हैं।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद देश के लोगों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील कर चुके हैं। प्रधानमंत्री की यह बात आज आंदोलन का रूप ले चुकी है। इसी के तहत राजधानी में हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत लगभग हो चुकी है। आज़ादी का 75वां अमृत महोत्सव मानने के लिए आम लोगों के साथ भाजपा के पदाधिकारी हर घर तिरंगा अभियान को जोर-शोर पूरा करने में लगे है।

भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक-एक घर तक पहुँचकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देने का काम कर रहे है, साथ ही लोगो से अपील भी कर रहें हैं कि अपने अपने गली-मोहल्ले के लोगों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करें। लखनऊ के शीतला देवी वार्ड की पार्षद साधना गुप्ता ने स्थानीय लोगों के साथ घरों में जा-जाकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देने का काम किया है।

बताया जा रहा है कि जिन घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देने का काम किया गया उन सभी लोगों ने तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वन्दे मातरम के जय घोष के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सहर्ष स्वीकार करते हुए अपने मकानों पर व्यावस्थित तरीके से लगाने का वचन दिया है।

शीतला देवी वार्ड में पार्षद साधना गुप्ता ने बताया कि 8 अगस्त से तिरंगा वितरण अभियान लगातार चलाया जा रहा है, इसमें लोगों को झण्डा देने के साथ मकानों पर लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शीतला देवी वार्ड के अधिकांश मोहल्ले में तिरंगा वितरण कार्य किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- अमृत महोत्सव : काकोरीकांड की एक मात्र गवाह बनी सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर…

संबंधित समाचार