लखनऊ के बाद अब गुरुग्राम में पिटबुल ने महिला को बनाया निशाना, कुत्ते ने नोचकर किया लहूलुहान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पिटबुल डॉग ने एक महिला के ऊपर जानलेवा हमला किया है। गनीमत रही कि महिला के चीखने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह पिटबुल डॉग के जबड़े से उसे बचाया। फिलहाला, पीड़िता को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती …

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पिटबुल डॉग ने एक महिला के ऊपर जानलेवा हमला किया है। गनीमत रही कि महिला के चीखने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह पिटबुल डॉग के जबड़े से उसे बचाया। फिलहाला, पीड़िता को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मामला गुरुग्राम के सिविल लाइन इलाके का है। कहा जा रहा है कि गुरुवार को सुबह साढ़े सात बजे मुन्नी नामक महिला ड्यूटी पर जा रही थी। वहीं, रास्ते में एक पिटबुल डॉग घूम रहा था। उसने अचानक महिला के ऊपर पीछे से हमला कर दिया।

डॉग ने महिला के सर को अपने जबड़े में जकड़ लिया। इससे वह लहूलुहान हो गई। वहीं, महिला के चीखने की आवज सुनकर लोगों ने दौड़कर उसे बचाया। डॉक्टरों का कहना है कि महिला के सिर में गंभीर घाव है। लगता है कि पिटबुल ने महिला के सिर अपने दांत गड़ा दिए हैं। इससे पहले लखनऊ में ऐसा मामला देखा गया था एक पिटबुल ने अपनी मालकिन को ही शिकार बना लिया था, जिसकी उसकी मृत्यू हो गई थी।

ये भी पढ़ें- भाजपा के पूर्व विधायक की पत्नी को नकली नोट चलाने के लिए चार साल की सजा

संबंधित समाचार