अमरोहा: लकड़ी तस्कर की 33 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क
अमरोहा,अमृत विचार। नगर में चंदन की लकड़ी के तस्कर के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गई। करीब 33 लाख 59 हजार रुपये की अवैध संपत्ति को कुर्क किया गया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में गैंगस्टर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। गुरूवार को क्षेत्राधिकारी नगर, तहसीलदार सदर के नेतृत्व में …
अमरोहा,अमृत विचार। नगर में चंदन की लकड़ी के तस्कर के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गई। करीब 33 लाख 59 हजार रुपये की अवैध संपत्ति को कुर्क किया गया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में गैंगस्टर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
गुरूवार को क्षेत्राधिकारी नगर, तहसीलदार सदर के नेतृत्व में थाना अमरोहा नगर पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के अवैध चंदन लकड़ी के तस्कर व गैंगस्टर अपराधी महमूद आलम अंसारी निवासी मोहल्ला चौक के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत कार्रवाई की।
इस दौरान लगभग 33 लाख 59 हजार रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की गई है। आरोपी महमूद आलम चोरी छिपे चंदन की लकड़ी गैर प्रांतों से लाकर तस्करी कर अपराध से अवैध रूप से धन अर्जित करता था। इस धन से उसने मकान का निर्माण एवं मरम्मत तथा जमीनी संपति अर्जित की, जिसको जब्त किया गया है।
आरोपी को पूर्व में वन माफिया भी घोषित किया जा चुका है। उसके अपने सहअभियुक्तों के साथ मिलकर कानून व्यवस्था एवं लोक व्यवस्था को भंग करते हुए अवैध कार्य जैसे गैर प्रांत से चंदन की लकड़ी की तस्करी कर उसकी कटाई-छटाई के अलावा अमरोहा व आसपास के जनपद में तस्करी का काम करता था।
यह भी पढ़ें:-अमरोहा: 25 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, 141 सक्रिया केस
