कानपुर : अगले तीन माह में बेसिक स्कूलों का होगा कायाकल्प : राजशेखर
कानपुर । कोरोना महामारी के दौरान शिक्षा की मुख्य धारा से छूटे बच्चों को भाषा व गणित में दक्ष बनाने के लिए शुरू हुए निपुण भारत मिशन के अंतर्गत अगले तीन माह में बेसिक स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा। यह जानकारी गुरुवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कैलाश भवन सभागार में निपुण …
कानपुर । कोरोना महामारी के दौरान शिक्षा की मुख्य धारा से छूटे बच्चों को भाषा व गणित में दक्ष बनाने के लिए शुरू हुए निपुण भारत मिशन के अंतर्गत अगले तीन माह में बेसिक स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा। यह जानकारी गुरुवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कैलाश भवन सभागार में निपुण भारत मिशन की मंडलीय संगोष्ठी में मंडलायुक्त डा. राजशेखर ने कही।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने शिक्षकों के छात्र-छात्राओं से आत्मीय संबंध पर जोर दिया। इसके लिए अगस्त से मार्च तक की साप्ताहिक कार्ययोजना बनाकर अमल करने के लिए कहा। उन्होंने विद्यालयों में बालवाटिका बनवाने, सुविधाएं दुरुस्त कराने और माहौल चाइल्ड फ्रेंडली बनाने की बात कही। मंडल, जिले व ब्लाक स्तरीय टीम को प्रेरित किया। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत निपुण भारत लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरणादायी वीडियो दिखाए।
15 दिन में सभी स्कूलों को मिल जाएंगी किताबें
मंडलायुक्त ने अधीनस्थों से कहा कि वह निपुण भारत मिशन को जन आंदोलन बनाएं। बच्चों को अहसास दिलाएं कि वह निजी स्कूलों के बच्चों से कम नहीं हैं। मंडल के सभी स्कूलों में अगले 15 दिन में कापी किताबें मिल जाएंगी। बच्चों की ड्रेस का पैसा जल्द खातों में पहुंचने लगेगा। स्कूलों के आसपास भी माहौल बेहतर किया जाएगा। जहां पहुंचने के लिए रास्ता ठीक नहीं है, उसे बनवाया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- मुरादाबाद : निपुण भारत मिशन से दक्ष हो रहे 50 हजार से अधिक विद्यार्थी
