अयोध्या: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रक्षाबंधन पर संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। महिलाओं ने शव को गांव के दक्षिण पश्चिम दिशा में स्थित आम के पेड़ पर लटकते हुए देखा। इसकी सूचना गांव मठिया में दी गई। मृतक की पहचान गांव निवासी मोनू (20) पुत्र स्वर्गीय छेद्दन के रूप में हुई। 12 अगस्त …

अयोध्या। रक्षाबंधन पर संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। महिलाओं ने शव को गांव के दक्षिण पश्चिम दिशा में स्थित आम के पेड़ पर लटकते हुए देखा। इसकी सूचना गांव मठिया में दी गई। मृतक की पहचान गांव निवासी मोनू (20) पुत्र स्वर्गीय छेद्दन के रूप में हुई।

12 अगस्त को सुबह 5 से 6 बजे के बीच खंडासा थाना क्षेत्र के पूरे मठिया झबरा गांव पंचायत की महिलाएं जब शौच के लिए गईं तो उन्होंने देखा कि गांव के दक्षिण पश्चिम दिशा में स्थित खेत में एक 20 वर्षीय युवक का शव आम के पेड़ में गमछे के सहारे लटक रहा है, जिसके बाद घटना की सूचना गांव में फैल गई।

थानाध्यक्ष खंडासा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है। ग्राम प्रधान झबरा सूबेदार सिंह का कहना है कि उक्त परिवार का किसी से कोई झगड़ा विवाद नहीं था।

मोनू एक शांतिप्रिय युवक था। वह अपने छह भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार में किसी प्रकार का विवाद इससे पहले नहीं था। उन्होंने बताया कि मोनू का अब तक विवाह भी नहीं हुआ था।

पढ़ें-हरदोई : बोरवेल के पास पड़ा मिला युवक का शव, दोस्त पर लगा हत्या का आरोप

संबंधित समाचार