दक्षिण कोरिया में वायु सेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे दाेनों पायलट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोल। दक्षिण कोरिया में वायु सेना का एफ-4ई लड़ाकू विमान शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही है कि विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं। वायुसेना ने बयान जारी करके बताया कि एफ-4ई लड़ाकू विमान पीला सागर के ऊपर सुरक्षा अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही विमान में …

सोल। दक्षिण कोरिया में वायु सेना का एफ-4ई लड़ाकू विमान शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही है कि विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं।

वायुसेना ने बयान जारी करके बताया कि एफ-4ई लड़ाकू विमान पीला सागर के ऊपर सुरक्षा अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही विमान में सवार वायु सेना के दोनों पायलट सुरक्षित बच गए हैं। योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार यह हादसा दोपहर 12.20 बजे हुआ।

एजेंसी ने सशस्त्र सेवा के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि जब जेट सोल से 35 किलो मीटर दक्षिण में सुवन में अपने अड्डे पर वापस जा रहा था, तो यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फिलहाल नागरिकों के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। वायु सेना ने घटना के सही कारणों की जांच के लिए एक टीम का गठन किया।

यह भी पढ़ें:-फ्रांस के बोर्डिओक्स के पास भीषण आग, सात हजार हेक्टर से ज्यादा जंगल नष्ट

संबंधित समाचार