पीलीभीत: पुलिस ने तीनों शोहदों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, छेड़छाड़ का वीडियो बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। बैंक से काम निपटाकर घर जा रही युवती को रास्ते में रोक छेड़छाड़ करने वाले शोहदों पर गजरौला पुलिस ने शिकंजा कसा। जहां युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। जिसके बाद तीन शोहदों कल्यानपुर नौगवां गांव निवासी प्रदीप पुत्र उमाशंकर, अभिषेक पुत्र बबलू, निखिल पुत्र गंगाराम के खिलाफ रिपोर्ट …

पीलीभीत, अमृत विचार। बैंक से काम निपटाकर घर जा रही युवती को रास्ते में रोक छेड़छाड़ करने वाले शोहदों पर गजरौला पुलिस ने शिकंजा कसा। जहां युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। जिसके बाद तीन शोहदों कल्यानपुर नौगवां गांव निवासी प्रदीप पुत्र उमाशंकर, अभिषेक पुत्र बबलू, निखिल पुत्र गंगाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

शोहदों के मोबाइल खंगाले गए। जिसके बाद घटना के वक्त बनाई गई वीडियो भी मिल गई। जिससे शोहदों पर शिकंजा कसने के लिए साक्ष्य भी प्राप्त हो गए। वहीं, एसपी दिनेश कुमार पी का कहना है कि तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों का चालान कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: पुत्र ने पिता की धारदार हथियार से कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा