अयोध्या: पंचतत्व में विलीन हुए शेष नारायण, अंतिम यात्रा में उमड़े लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र का अंतिम संस्कार शुक्रवार को यहां सरयू तट पर हुआ। उन्हें मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र आशुतोष मिश्र ने दी। शेष नारायण मिश्र की अंतिम यात्रा में उन्हें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव समेत कई दिग्गजों ने अश्रुपूरित विदाई दी। इसके अलावा अन्य …

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र का अंतिम संस्कार शुक्रवार को यहां सरयू तट पर हुआ। उन्हें मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र आशुतोष मिश्र ने दी। शेष नारायण मिश्र की अंतिम यात्रा में उन्हें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव समेत कई दिग्गजों ने अश्रुपूरित विदाई दी।

इसके अलावा अन्य दलों के लोगों ने अंतिम संस्कार में पहुंच शोक संवेदना जताई। सभी ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। शेष नारायण मिश्र का निधन शुक्रवार भोर में एसजीपीजीआई में हो गया था। लखनऊ से पहले उनका शव उनके आवास गोण्डा ले जाया गया, वहां से उनकी शवयात्रा अयोध्या पहुंची। यहां सरयू तट पर शोकाकुल माहौल में उनकी अंत्येष्टि की गई।

अंत्येष्टि पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, अयोध्या सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, अवध क्षेत्र महामंत्री त्रयबंक तिवारी, विजय प्रताप सिंह, सह संयोजक प्रदेश चुनाव प्रबंधन पीयूष मिश्रा, महानगर महामंत्री परमानंद मिश्र, तिवारी मंदिर के महंत गिरीशपति त्रिपाठी, श्रीराम वल्लभाकुंज के महंत राजकुमार दास समेत आसपास जिलों के भाजपा नेता और लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़ें:-Deepesh Bhan Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए ‘दीपेश भान’, पत्नी का रो रोकर बुरा हाल

संबंधित समाचार