पीलीभीत: हर तरफ आजादी का जश्न, जीआरपी ने निकाली तिरंगा यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। रेलवे स्टेशन पर भी आजादी के अमृत महोत्सव का रंग चढ़ता दिखाई दे रहा है। स्टेशन पहले ही विशाल तिरंगा लगाया जा चुका है। वहीं, जीआरपी थाने पर भी तिरंगा लगाया गया। इसी के साथ एसओ जीआरपी सूर्य प्रकाश शुक्ला की अगुवाई में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें जवान हाथ …

पीलीभीत, अमृत विचार। रेलवे स्टेशन पर भी आजादी के अमृत महोत्सव का रंग चढ़ता दिखाई दे रहा है। स्टेशन पहले ही विशाल तिरंगा लगाया जा चुका है। वहीं, जीआरपी थाने पर भी तिरंगा लगाया गया। इसी के साथ एसओ जीआरपी सूर्य प्रकाश शुक्ला की अगुवाई में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें जवान हाथ में तिरंगा झंडा लिए भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे। जीआरपी थाने से शुरू हुई यात्रा रेलवे स्टेशन तिराहे तक गई। इस दौरान लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के दौरान घर और प्रतिष्ठान पर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया गया।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: रक्षाबंधन पर मिठाई का कारोबार 10 करोड़ के पार, दुकानों पर खरीदारी करने वाले लोगों की लगी रही भीड़

 

संबंधित समाचार