हरदोई जिला कारागार में भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जेल की सलाखों में बंद भाईयो को राखी बांधने को बहनों में विशेष उत्साह दिखा। करोना काल के दौरान दो वर्ष से जेल में रक्षाबंधन नहीं हुआ इस बार जिला कारागार के बाहर महिलाओं की लंबी लाइन जेल के बाहर लगी रही। देश भर में आज रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ …

हरदोई। जेल की सलाखों में बंद भाईयो को राखी बांधने को बहनों में विशेष उत्साह दिखा। करोना काल के दौरान दो वर्ष से जेल में रक्षाबंधन नहीं हुआ इस बार जिला कारागार के बाहर महिलाओं की लंबी लाइन जेल के बाहर लगी रही। देश भर में आज रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जिला कारागार में भी रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है।

गौरतलब हो कि पिछले 2 वर्षों से करो ना के चलते उन बहनों को मायूस होना पड़ा था जिनके भाई जेलों में बंद थे। लेकिन इस बार बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए बड़ी दूर-दूर से आई। जिला कारागार के बाहर भी भाई की कलाई सुनी न रहे इसके लिए सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतार देखने को मिली है।कारागार प्रशासन द्वारा महिलाओं को राहत देने के लिए एक कैम्प भी लगाया गया हैं।

कैम्प में महिलाओं को राहत देने के लिए शर्बत, पानी की व्यवस्था की गई है।जिला कारागार पहुंची महिलाओं ने अपने भाई की सुनी कलाई पर राखी बांध एक दूसरे को मिठाई खिलाई।बहनों ने भाई से उपहार में वचन लिया कि भविष्य में दोबारा ऐसा कोई कार्य नही करोगे, जिससे कारागार की ओर रुख करना पड़े, वही राखी बांधते समय बहने भावुक नजर आई|

जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्रा ने बताया कि रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कारागार पहुंचने वाली महिलाओं के लिए कई प्रकार की विशेषताएं की गई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कारागार के बाहर पर्याप्त पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। जेल कर्मी लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रही महिलाओं को लगातार पानी व शर्बत का वितरण कर रहे हैं।

जेल प्रशासन आज के दिन किसी भी महिला को वापस नहीं करेगा। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने जेल पहुंचने वाली सभी महिलाओं को उनके भाइयों से भेंट कराकर राखी बंधवाई जाएगी। जेल अधीक्षक ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के बीच के रिश्ते का एक महत्वपूर्ण त्यौहार हैं।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : जिला कारागार में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम में स्पष्ट नहीं हो सका कारण

संबंधित समाचार