मुरादाबाद : एमडी ने विवादित एसडीओ का संभल किया तबादला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। सीतापुरी बिजलीघर एसडीओ से मारपीट मामले में दंडित हुए पीतलबस्ती एसडीओ पर आखिरकार गाज गिर ही गई। प्रबंध निदेशक ने आरोपी एसडीओ का तबादला संभल कर दिया है। एक्सईएन (एचआर) के आदेश पर दंडित एसडीओ को तत्काल रिलीव कर नवीन तैनाती पर कार्य भार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। एक्सईएन तृतीय के …

मुरादाबाद,अमृत विचार। सीतापुरी बिजलीघर एसडीओ से मारपीट मामले में दंडित हुए पीतलबस्ती एसडीओ पर आखिरकार गाज गिर ही गई। प्रबंध निदेशक ने आरोपी एसडीओ का तबादला संभल कर दिया है। एक्सईएन (एचआर) के आदेश पर दंडित एसडीओ को तत्काल रिलीव कर नवीन तैनाती पर कार्य भार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। एक्सईएन तृतीय के कार्यालय में पीतलबस्ती एसडीओ राजवीर कटारिया ने टीजीटू के खिलाफ चल रही जांच में रिपोर्ट बदलने को कहा था।

सीतापुरी बिजलीघर पर तैनात एसडीओ ब्रजेश कुमार ने बताया कि 28 अगस्त 2020 को इसी को लेकर हुई कहासुनी के बाद एसडीओ राजवीर ने उनके साथ मारपीट की थी। मामले की जांच एमडी ऑफिस के अधिकारियों ने की थी। इसमें एसडीओ राजवीर कटारिया पर लगे आरोप सही पाए गए। इस पर एमडी पश्चिमांचल अरविंद मल्लपा बंगारी ने आरोपी एसडीओ की एक साल तक वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी थी। उन्हें परिनिंदा प्रविष्टि भी दी गई थी। इधर, एसडीओ राजवीर कटारिया के तबादले से विभाग के अन्य विवादित अधिकारियों में हड़कंप मचा है।

आरोपी एसडीओ को तत्काल आमद दर्ज करा भेजनी है रिपोर्ट
भविष्य में किसी भी संवेदनशील पद पर तैनाती न किए जाने के आदेश दिए गए थे। स्थानीय अधिकारियों के चहेते राजवीर सिंह कटारिया को एमडी के आदेश के बाद भी स्थानीय अधिकारियों ने पीतलबस्ती से नहीं हटाया था। इसकी जानकारी भी किसी तरह एमडी ऑफिस तक पहुंच गई। तब एमडी ने तत्काल प्रभाव से आरोपी एसडीओ राजवीर कटारिया का तबादला संभल एसई आफिस के लिए कर दिया। एमडी आफिस ने आरोपी एसडीओ को तत्काल आमद दर्ज कराकर रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें : देशभक्ति की नई मिसाल बन रहा पुलिसकर्मियों का त्याग व बलिदान : हेमंत कुटियाल

संबंधित समाचार