कांग्रेस MLA ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, कहा- ‘नौकरी के लिए लड़कियों को सोना पड़ता है’
बेंगलुरु। कर्नाटक कांग्रेस के प्रवक्ता और विधायक प्रियांक खड़गे ने आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी नौकरी पाने के लिए राज्य में ‘लड़कों को रिश्वत देनी पड़ रही है, जबकि लड़कियों को किसी के साथ सोना पड़ता है। इसके अलावा उन्होंने भर्ती …
बेंगलुरु। कर्नाटक कांग्रेस के प्रवक्ता और विधायक प्रियांक खड़गे ने आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी नौकरी पाने के लिए राज्य में ‘लड़कों को रिश्वत देनी पड़ रही है, जबकि लड़कियों को किसी के साथ सोना पड़ता है।
इसके अलावा उन्होंने भर्ती घोटालों की न्यायिक जांच या विशेष जांच दल (SIT) गठित करने की मांग की और सरकार से फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की भी अपील की है।
भर्ती में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार
खड़गे ने विभिन्न पदों पर भर्ती में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का दावा किया और कहा- ‘सरकार ने पदों को बेचने का फैसला किया है। मंत्री ने लड़की को नौकरी के लिए अपने साथ सोने के लिए कहा था। घोटाला सामने आने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया और यह मेरे शब्दों का प्रमाण है।’
3 लाख छात्रों के भविष्य से खिलवाड़
उन्होंने कहा कि हर भर्ती परीक्षा में अनियमितता होने पर गरीब और प्रतिभाशाली छात्र कहां जाएं? अपराधियों और बिचौलियों को पता है कि कोई घोटाला सामने आने पर भी उनका कुछ नहीं होगा। सरकार लगभग 3 लाख छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, जिन्होंने KPTCL के पदों के लिए आवेदन किया है।
व्यापार के लिए देशभक्ति का उपयोग बीजेपी कर रही है: प्रियांक
कांग्रेस विधायक ने कहा कि सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा देशभक्ति का इस्तेमाल कारोबार के लिए कर रही है। ध्यान आकर्षित करने के लिए पॉलिएस्टर झंडे (Polyester Flag) के उपयोग की अनुमति देने के लिए ध्वज संहिता (Flag Code) में संशोधन किया गया है। इसका सबसे बड़ा लाभ रिलायंस कंपनी को मिलने वाला है, जिसके अधिकारियों को ध्वज विक्रेता बनाया गया है। रेलवे कर्मचारियों के वेतन में कटौती करके अनिवार्य रूप से ध्वज दिए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Covide-19 Updates: भारत में कोरोना के करीब 16 हजार नए मामले, 68 मरीजों की मौत
