बरेली: दबंगो ने घर से खींच कर महिला और परिवार को पीटा, वीडियो वायरल
बरेली, अमृत विचार। चुनावी रंजिश को लेकर दबंगों ने महिला को घर से पकड़ कर खींच लिया और उसको जमीन पर गिर कर जमकर पीटा। इस दौरान महिला व उसके परिवार के तीन लोग मारपीट में घायल हो गए हैं। महिला को घर से खींचने कर पीटने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं, …
बरेली, अमृत विचार। चुनावी रंजिश को लेकर दबंगों ने महिला को घर से पकड़ कर खींच लिया और उसको जमीन पर गिर कर जमकर पीटा। इस दौरान महिला व उसके परिवार के तीन लोग मारपीट में घायल हो गए हैं। महिला को घर से खींचने कर पीटने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं, घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना भमोरा के गांव खेड़ा निवासी शिव कुमार राठौर ने बताया ग्राम प्रधान से उनकी चुनावी रंजिश चली आ रही है । गांव के ही नन्हे लाल और शिव कुमार ने ग्राम प्रधानी का चुनाव सुन्दर लाल को लड़वाया था और देवेंद्र , महेंद्र ने धर्मेश राजपूत को लड़ाया था। जबकि चुनाव सुन्दर लाल हार गए और धर्मेश राजपूत जीत गया। वोट न देने से खफा प्रधान रंजिश मानने लगे।
उन्होंने बताया कि उनके साथ मे बीजेपी नेता धर्मवीर राठौर भी है जो दबंगो की मदद करता है। शुक्रवार की शाम को ग्राम प्रधान और धर्मवीर राठौर के कहने पर राकेश, राधे, महेंद्र, देवेंद्र, संजू, विनोद, विनीत, रंजीत, शिव सिंह, गुड्डू, शेर सिंह, नंदलाल और अनिल ने घर से खींच कर 40 बर्षीय नन्ही देवी पत्नी ओमकार राठौर, 70 बर्षीय नन्हे लाल पुत्र गंगा राम, 20 बर्षीय श्रीराम पुत्र नन्हे लाल की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकार्ड हो गई। घायलों ने थाना भमोरा में शिकायत की।
ये भी पढ़ें- बरेली: श्रम विभाग ने दिए 75 श्रमिकों को आयुष्मान कार्ड, तिरंगे किए वितरित
