पंजाब में दशकों पुराने कानून का हुआ अंत, राज्यपाल ने ‘वन विधायक वन पेंशन’ बिल को दी मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंजाब। पंजाब में आज दशकों पुराने कानून का अंत हो गया है। दरअसल आज राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने ‘एक विधायक, एक पेंशन’ कानून को मंजूरी दे दी है। इस तरह से पंजाब में अब दशकों पुराने एक से ज्यादा पेंशन मिलने वाले कानून का अंत हो गया। बता दें पंजाब में मान सरकार की तरफ से …

पंजाब। पंजाब में आज दशकों पुराने कानून का अंत हो गया है। दरअसल आज राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने ‘एक विधायक, एक पेंशन’ कानून को मंजूरी दे दी है। इस तरह से पंजाब में अब दशकों पुराने एक से ज्यादा पेंशन मिलने वाले कानून का अंत हो गया। बता दें पंजाब में मान सरकार की तरफ से पास किए बिल को राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

यानी अब से विधायकों को केवल एक कार्यकाल के लिए ही पेंशन मिलेगी। सीएम मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट कर कहा, ‘मुझे पंजाबियों को यह बताते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है कि माननीय राज्यपाल जी ने “एक विधायक-एक पेंशन” वाले बिल को मंज़ूरी दे दी है। सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इससे जनता का बहुत टैक्स बचेगा।

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली के निवासियों से घरों में तिरंगा फहराने की अपील की

 

संबंधित समाचार